Categories: मनोरंजन

Punjab Floods: मुसीबत में पंजाब के साथ खड़े हुए सितारे, दिलजीत दोसांझ ने थामा बेघर परिवारों का हाथ

Diljit Dosanjh Help Victims: पंजाब में आई बाढ़ के बीच दिलजीत दोसांझ और एमी विर्क ने राहत कार्यों की जिम्मेदारी उठाई। दिलजीत ने 10 गांव गोद लिए तो वहीं एमी विर्क ने 200 घर बनाने का वादा किया। जानिए किस तरह सितारे बन रहे हैं उम्मीद की किरण।

Published by Shraddha Pandey

Punjab Floods 2025 Victims: पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ (Punjab Floods) ने हजारों लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया। घर टूट गए, खेत बर्बाद हो गए और कई परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे कठिन हालात में जब लोगों की उम्मीदें डगमगाने लगीं, तभी पंजाब और बॉलीवुड के बड़े सितारे (Punjabi And Bollywood Stars) मददगार बनकर सामने आए। इस लिस्ट में सिनेमा के बड़े नाम शामिल हैं। दिलजीत दोसांझ (Diljeet Dosanjh) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) जैसे सितारों ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

दिलजीत दोसांझ ने अपनी Saanjh Foundation के जरिए इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने अमृतसर और गुरदासपुर के 10 बाढ़ प्रभावित गांवों को गोद लिया है। यहां फाउंडेशन की टीम लगातार खाद्य सामग्री, पीने का पानी, दवाइयां और सोलर लाइट्स उपलब्ध करा रही है। इतना ही नहीं, दिलजीत की टीम लंबी अवधि के लिए घरों की मरम्मत, रोजगार और पशुपालन की सुविधाएं बहाल करने पर भी काम कर रही है।

क्या आप जानते हैं कहां से आया ‘ढाई किलो का हाथ’ वाला डायलॉग, इस लीजेंड एक्टर से है कनेक्शन..!

एमी विर्क ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

वहीं, एमी विर्क (Ammy Virk) ने बाढ़ से बेघर हुए परिवारों के लिए 200 घर गोद लेने की घोषणा की है। उनका कहना है कि यह पहल सिर्फ एक छत देने तक सीमित नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को आत्मसम्मान और नई शुरुआत का अवसर देने की कोशिश है।

Related Post

A post shared by Sonam Bajwa (@sonambajwa)

ये बड़े सितारे भी बने सहारा

इसके अलावा, संजय दत्त और सोनम बाजवा (Sonam bajwa) जैसे कई अन्य कलाकारों ने भी आर्थिक सहायता और संसाधनों के जरिए राहत कार्यों में हाथ बढ़ाया। वहीं, सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पंजाब से अपने गहरे लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि “हम पंजाबी हैं, हर मुश्किल में साथ खड़े रहना हमारी जिम्मेदारी है।”  

Nora Fatehi को भी पीछे छोड़ गई नन्ही डांसर, 52 गज का दामन पर दिखाया कमाल

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026