Categories: मनोरंजन

अब इंतजार की घड़ी हुई खत्म, ‘कांतारा चैप्टर 1’के ट्रेलर की तारीख आई सामने

दर्शकों के लिए अब एक लंबे समय का इंतजार खत्म होने जा रहा है, 'कांतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter-1)के ट्रेलर की तारीख सामने आ चुकी है. तो चलिए जानते हैं, ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा है और फिल्म से जड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों (Interesting Facts) के बारे में.

Published by DARSHNA DEEP

Kantara Chapter-1: दर्शकों के लिए बड़ी खबर ! ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित (Much Awaited) फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर अब जल्द ही रिलीज होने वाला है. मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट जारी कर दी है, जिससे फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

रिलीज की तारीख और समय

फिल्म मेकर्स ने अपने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक नया पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. इस घोषणा के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे रिलीज किया जाएगा पोस्टर में लिखा है कि “कांतारा चैप्टर 1 की दुनिया की एक झलक पाएं “

क्या है फिल्म की कहानी

ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत, ‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर (Blockbuster)फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल (Prequel) है. पहली फिल्म ने अपनी अनूठी कहानी, शानदार अभिनय और कर्नाटक की लोक संस्कृति के चित्रण से दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई थी.

Related Post

लोककथा और परंपरा को दर्शाएगी फिल्म

‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं से पहले की है. यह फिल्म उस लोककथा (Folklore)और परंपरा की शुरुआत को दर्शाएगी, जो पहली फिल्म का आधार थी। मेकर्स ने अभी तक कहानी का पूरा विवरण नहीं दिया है, लेकिन जारी किए गए पोस्टरों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भगवान और मानव के बीच के संबंध और प्राचीन रीति-रिवाजों (Ancient Customs) पर केंद्रित होगी.

यह फिल्म दर्शकों को उस रहस्यमयी दुनिया में वापस ले जाएगी जहां पौराणिक कथाएं, संस्कृति और प्रकृति आपस में बंधी हुई हैं. फिल्म में ऋषभ शेट्टी का एक नया और दमदार अवतार देखने को मिलेगा. ‘कांतारा’ की सफलता के बाद से, दर्शक इस प्रीक्वल (Prequel)का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026