Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर पिछले दिनों कई राउंड फायरिंग की गई थी। अब इस मामले में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। फायरिंग मामले में फायरिंग करने वाले बदमाश का फरीदाबाद सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच की टीम ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस और बदमाश के बीच हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कौन है शूटर ?
पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए गए बदमाश का नाम इशांत उर्फ ईशू गांधी बताया जा रहा है। वह जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। बदमाश ईशू ने पुलिस पार्टी पर ऑटोमैटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। फिलहाल इस मामले पर अभी तक पुलिस की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।
कई राउंड फायरिंग
रविवार सुबह करीब 6 बजे एल्विश यादव के घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। हमलावर बाइक पर आए थे, जिनमें से दो ने एल्विश के घर पर गोलीबारी की। हालाँकि, इस गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एल्विश भी घर पर मौजूद नहीं था। उसके माता-पिता और केयरटेकर मौजूद थे।
Most Re Released Film: सिनेमाघरों में 550 रिलीज होकर इस फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, शोले और मुगल-ए-आजम जैसी बिग-बजट फिल्में छूटीं पीछे
बदमाशों ने एल्विश यादव के घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर गोलीबारी की थी। जबकि एल्विश दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इसके बाद एल्विश ने कहा था कि उसके परिवार की जान को खतरा है।