Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Salman Khan Praises Nirahua : निरहुआ के फैन हो गए थे सलमान खान, खुलकर की थी भोजपुरी सुपरस्टार की वाहवाही

Salman Khan Praises Nirahua : निरहुआ के फैन हो गए थे सलमान खान, खुलकर की थी भोजपुरी सुपरस्टार की वाहवाही

Salman Khan Praises Nirahua : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ ने बड़े पर्दे पर खूब राज किया है. निरहुआ 'बिग बॉस' में भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो चुके हैं. उस दौरान सलमान खान ने बिग बॉस के घर में खूब तारीफ की थी.

By: Preeti Rajput | Published: February 4, 2026 4:22:24 PM IST



Salman Khan On Bhojpuri Superstar Nirahua: भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार निरहुआ सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. उनकी एक्टिंग, डांस और डाउन टू अर्थ नेचर की फैंस खूब तारीफें करते हैं. एक बार तो उनके मिलनसार व्यक्तित्व के खुद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी फैन हो गए थे. सलमान खान ने नेशनल टीवी पर निरहुआ की तारीफ की थी. 

सलमान खान भी हो गए थे दीवाने 

भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से एक सुपरहिट फिल्में देने वाले निरहुआ के करोड़ों फैंस हैं. वह अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड देते हैं. निरहुआ केवल भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड पर भी राज कर चुके हैं. वह कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं. निरहुआ सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादित शो बिग बॉस में शामिल हुए थे. इस शो में वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे. निरहुआ इस शो के छठवे सीजन में नजर आए थे. तब उनके रवैये की सलमान खान ने खूब तारीफ की थी. 

‘बड़े साहब’ निकले सलमान खान! ‘धुरंधर 2’ में हुई भाईजान की एंट्री; लीक तस्वीर ने खोल दी सारी पोल

बिग बॉस में नजर आए थे सलमान खान 

बिग बॉस का छठवा सीजन साल 2012 में आया था. उस वक्त तक निरहुआ बतौर एक्टर भोजपुरी सिनेमा में खुद को सुपरस्टार साबित किया था. वह इस रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट केवल एक हफ्ते तक रहे थे. यहां उनकी सादगी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. जहां बिग बॉस से लड़ते झगड़ते दूसरे को अपशब्द बोलते हुए नजर आते हैं. वहीं निरहुआ इसके बिल्कुल उलट दिखाई दिए थे. बिग बॉस के घर में वह काफी शांत नजर आए थे. इस दौरान सलमान खान ने उनकी खूब तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि वह कोई इतना डाउन टू अर्थ कैसे रह रह सकता है.

‘मंगल’ को आई राजपाल यादव के लिए ‘अमंगल’ खबर, आखिर क्यों 24 घंटे के भीतर जाना होगा जेल?

Advertisement