Karan Johar And Twinkle Khanna: करण जौहर और ट्विंकल खन्ना बचपन के दोस्त हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की प्यारी बेटी ट्विंकल और मशहूर फिल्ममेकर यश जौहर के बेटे करण एक ही बोर्डिंग स्कूल में पढे थे. तब से उनके बीच एक मजबूत रिश्ता है. करण ने एक बार माना था कि ट्विंकल ही एकमात्र ऐसी महिला थीं जिनसे उन्होंने कभी प्यार किया था.
1995 में ट्विंकल खन्ना ने शुरु किया करियर
ट्विंकल खन्ना ने 1995 में अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था. उन्होंने राजकुमार संतोषी की रोमांटिक ड्रामा बरसात में बॉबी देओल के साथ स्क्रीन पर डेब्यू किया था. इसका टोटल नेट ग्रॉस कलेक्शन ₹29 करोड था, और बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे सुपरहिट घोषित किया.
अक्षय कुमार के संग शादी
अक्षय कुमार से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली. ट्विंकल, जो अपने परिवार और बच्चों को पूरा समय देती हैं, एक जानी-मानी राइटर भी हैं. 2015 में ट्विंकल की किताब, “मिसेज फनीबोन्स” के लॉन्च के दौरान, करण ने कहा, “उन्होंने मेरी जिंदगी में इतना अहम रोल निभाया कि उन्होंने मुझे मेरी जिंदगी की पहली और इकलौती औरत से प्यार करवा दिया.”
ट्विंकल खन्ना ने करण का दिल तोडा
करण जौहर ने ट्विंकल खन्ना पर “कुछ कुछ होता है” में टीना का रोल मना करके उनका दिल तोडने का भी आरोप लगाया है. करण ने कहा कि ‘मैंने ट्विंकल खन्ना को फिल्म कुछ कुछ होता है में टीना का किरदार के लिए कहा था. लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. जिसके कारण मेरा दिल टूट गया था. बाद में रानी मुखर्जी ने वह रोल किया.”
शादीशुदा जिंदगी बिता रहीं ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से शादी की और उनके दो बच्चे हैं, आरव और नितारा, जबकि करण सरोगेसी से पैदा हुए यश और जूही के सिंगल फादर हैं.