सनी देओल ने ठुकराई वो पिक्चर, जिसने शाहरुख को सुपरस्टार बना दिया, हाथ मलते रहे ‘Gadar’ एक्टर

Sunny Deol Rejected Deewana: सनी देओल ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवाना' रिजेक्ट कर दी थी, लेकिन यही फिल्म बाद में शाहरुख खान को मिली. जिसके बाद किंग खान रातों-रात स्टार बन गए. बता दें इसी फिल्म से शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत की थी.

Published by Shraddha Pandey

Shah Rukh Khan Debut Film: बॉलीवुड की दुनिया में कई बार एक फिल्म का रिजेक्शन किसी के लिए नुकसान और किसी के लिए सोने पर सुहागा साबित होता है. ऐसा ही कुछ हुआ 1992 में, जब सनी देओल (Sunny Deol) ने एक फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया. उस फिल्म का नाम था दीवाना (Deewana), और इसका प्रस्ताव अगर सनी देओल ने स्वीकार कर लिया होता, तो शायद बॉलीवुड की कहानी थोड़ी अलग होती.

लेकिन, किस्मत ने शाहरुख खान (Shah rukh Khan) को इस फिल्म में मौका दिया. दीवाना में लीड रोल निभाने के बाद शाहरुख रातों-रात सुपरस्टार बन गए. इस रोमांटिक ड्रामा ने उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बना दिया, और यही फिल्म उनके करियर की पहली बड़ी सफलता साबित हुई.

सनी देओल का रिजेक्शन

सूत्रों के अनुसार, सनी देओल ने किसी कारणवश दीवाना को रिजेक्ट कर दिया. उनकी अनुपस्थिति ने शाहरुख के लिए सफलता के दरवाजे खोल दिए. अगर सनी देओल फिल्म में होते, तो शायद शाहरुख का करियर थोड़ा और पीछे रहता.

शाहरुख की उड़ान

Related Post

दीवाना के बाद शाहरुख ने लगातार हिट फिल्मों की झड़ी लगाई. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बाजीगर, दिल से जैसी फिल्में. उनकी एक्टिंग और स्क्रीन पर करिश्मा ने उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बना दिया.

दीवाना का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने लगभग 13 करोड़ की कमाई की, जबकि इसका बजट केवल 4 करोड़ था. यह एक शानदार ब्लॉकबस्टर साबित हुई और शाहरुख की किस्मत चमक गई.

शाहरुख की डेब्यू फिल्म

ये शाहरुख के करियर की पहली फिल्म यानी उनकी डेब्यू फिल्म थी. जिसमें, उन्होंने दिव्या भारती के साथ स्क्रीन शेयर किया था. दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. बात करें गानों की तो फिल्म के गाने अबतक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं. उन दिनों ये फिल्म हर किसी की पसंदीदा फिल्मों में शामिल थी. सुपरहिट होने का कारण भी ये था कि ये एक एवरग्रीन पिक्चर है जिसे आज भी बार-बार देखने का दिल करता है. 

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026