इस एक्ट्रेस की छह बार टूटी शादी, 7वां पति भी शादीशुदा, सुभाष घई ने एक दिन में दीं 3 फ़िल्में

एक्ट्रेस सोनिका गिल की जिंदगी फिल्मी कहानियों से कम नहीं रही. छह बार टूटी शादी, सातवीं बार बनी बात, सुभाष घई ने एक दिन में दिए 3 फिल्मों के ऑफर.

Published by Kavita Rajput

बात आज बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस की जिसकी लाइफ किसी फिल्मी कहानी जैसी है. वे कभी लीड रोल्स में नजर नहीं आईं लेकिन फ़िल्में बहुत सी कीं. इस एक्ट्रेस का नाम सोनिका गिल (Sonika Gill) है. सोनिका की लाइफ किसी रोलर कोस्टर राइड के जैसी रही. दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ाई पूरी की, बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. ऐसे में उन्होंने मुंबई का रुख किया, यहां से शुरू हुआ स्ट्रगल का एक दौर. इस दौरान सोनिका की मुलाकात फेमस फिल्ममेकर सुभाष घई से भी हुई और उन्हें एक ही दिन में तीन फिल्मों के ऑफर तक मिले. फिल्मों में सोनिका को भले ही ठीक ठाक रोल्स मिलने शुरू हो गए थे लेकिन पर्सनल लाइफ बेहद स्ट्रगल वाली थी. क्या थी सोनिका की कहानी आइये जानते हैं. 

सुभाष घई ने घर बुलाकर दिए 3 फिल्मों के ऑफर 
सोनिका ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिनमें कुछ बीग्रेड फ़िल्में भी शामिल हैं. इन फिल्मों में- मैं और तुम, कच्ची कली, तू नागिन मैं सपेरा और राम लखन आदि शामिल हैं. फिल्मों से जुड़ा एक किस्सा सोनिका गिल ने साझा करते हुए बताया कि एक बार स्ट्रगल के दौरान उनका सुभाष घई से मिलना हुआ. सुभाष घई ने उन्हें 5 दिनों बाद घर मिलने के लिए बुलाया. एक्ट्रेस के अनुसार, वो समय उनके लिए ऐसा था जैसे महीनों का इंतज़ार करना पड़ा हो. हालांकि, घई से मिलते ही उन्हें एक दिन के अंदर ही तीन फ़िल्में ऑफर हो गई थीं. 

Related Post

छह बार टूटी शादी, सातवीं बार में बनी बात 
सोनिका बताती हैं कि उनकी शादी छह बात टूटी थी. हर बार तय होने के बाद ये टूट जाया करती थी. एक्ट्रेस के अनुसार उनकी मां ही उनके सबसे ज्यादा करीब थीं लेकिन मां के निधन के फ़ौरन बाद उनकी शादी तय हो गई. सोनिका कहती हैं कि उन्हें लगा कि ये सबकुछ उनकी मां ने ही करवाया. सोनिका की शादी पेशे से बिल्डर मितेश रूगानी से हुई है. मितेश पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026