कैसे ‘किंग’ हैं आप…पान-मसाला की एड से छाप रहे पैसे, क्या शाहरुख खान को 12,400 करोड़ कम पड़ गए?

Shah Rukh Khan Controversy: शाहरुख खान रोमांस और बॉलीवुड के किंग बनते हैं. लेकिन, पैसे कमाने के लिए पान मसाला जैसे हानिकारक प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर रहे हैं. ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि वह कैसे किंग हैं, जो अपने फैंस को गलत चीज खाने के लिए कह रहे हैं...

Published by Prachi Tandon

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड छोड़िए जनाब, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं. पैसे की तो किंग खान के पास बिल्कुल भी कमी नहीं है, वहीं काम के बारे में बात करें तो वो भी शाहरुख खान के पास बहुत है. लेकिन, फिर ऐसा क्या हो गया कि वह पान मसाला की एड करने पर मजबूर हैं. जी हां, आपने टीवी पर शाहरुख खान को एक पान मसाला ब्रांड को प्रमोट करते कई बार देखा होगा. लेकिन, अब इस मुद्दे पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है.

यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान के पान मसाला प्रमोट करने पर सवाल उठाया गया है. 

शाहरुख खान के पान मसाला ब्रांड प्रमोट करने पर उठे सवाल

यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee Video) अपनी वीडियो में कहते हैं, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Net Worth) अब एक बिलियनेयर बन गए हैं…उनकी नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर हो गई है. रुपयो में 12 हजार 400 करोड़ रुपए होता है, इसे इमेजिन कर पाना भी मुश्किल है. इसके आगे ध्रुव कहते हैं, यानी कई सारे हॉलीवुड एक्टर्स जैसे टॉम क्रूज से भी ज्यादा अमीर. अगर इतना पैसा भी बैंक में रखा जाए तो 7 परसेंट के इंटररेस्ट से 870 करोड़ रुपये होता है…टैक्स 40 परसेंट काट दे तो भी 500 करोड़ रुपया बचता है. 

ध्रुव आगे वीडियो में पैसे का क्या-क्या किया जा सकता है, यह गिनाते हैं और फिर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Movies) से सवाल पूछते हैं कि इतने पैसे काफी नहीं है क्या? अगर काफी है तो क्या मजबूरी आ गई कि पान मसाला जैसी हानिकारक चीज आप भी प्रमोट कर रहे हैं.

Related Post

शाहरुख खान से ध्रुव राठी का सवाल!

ध्रुव राठी वीडियो में बताते हैं, साल 2014 की एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, पान मसाला प्रमोट करने के साल के 10 से 20 करोड़ मिल रहे थे उस टाइम. मान लेते हैं, 2025 में पान मसाला कंपनी 100-200 करोड़ पे कर रही है, लेकिन सवाल यह है कि आपको 100-200 करोड़ एकस्ट्रा की क्या ज्यादा जरूरत आ गई. अपने अंदर ईमानदारी से झांककर सवाल पूछो क्या कीजिएगा इतनी धनराशि का…?  

ये भी पढ़ें:  बॉलीवुड में रहना है तो भाईजान-भाईजान कहना है! क्या सलमान खान कर देते हैं करियर बर्बाद?

किंग खान की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan New Film) के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार स्क्रीन पर फिल्म डंकी में दिखाई दिए थे. वहीं, अब एक्टर की अगली फिल्म किंग है जिसकी शूटिंग में वह बिजी चल रहे हैं. बता दें, शाहरुख खान की किंग फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:  एशिया कप के दौरान फैंस को लगा झटका, मियां-बीवी बेच रहे दो अलग पेंट्स, फैंस हुए कंफ्यूज

Prachi Tandon

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026