‘King’ के सेट से लीक हुआ Shah Rukh Khan का धांसू लुक, जवान वाली वाइब दे रहे किंग खान

Shah Rukh Khan New Look Leaked: शाहरुख खान की फिल्म किंग से लीक हुई तस्वीरों में उनका जवान वाइब्स वाला लुक और सुहाना ख़ान का स्टाइलिश अवतार सामने आया है. अब उनके नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन्स दे रहे हैं.

Published by Shraddha Pandey

King Leaked Pictures: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah rukh khan) की आगामी फिल्म किंग (King) की हाल ही में सेट से लीक हुई तस्वीरों ने फैंस को उत्साहित कर दिया है. इन तस्वीरों में शाहरुख ग्रे हेयर और ग्रे बियर्ड के साथ कैज़ुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं. उनका यह लुक उनकी पिछली हिट फिल्म जवान (Jawan) के किरदार से मिलता-जुलता है. जिससे दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा का माहौल बन गया है.

फिल्म में शाहरुख का यह नया अवतार उनके फैंस के लिए एकदम फ्रेश है. लीक हुई तस्वीरों में उनकी आंखों में गहराई साफ दिखाई दे रही है. उनके फैंस सोशल मीडिया पर इस लुक की तारीफ कर रहे हैं और इसे परफेक्ट Jawan वाइब्स बता रहे हैं.

फिल्म King को लेकर अब तक कोई आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन लीक हुई तस्वीरों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. शाहरुख की हर नई फिल्म में उनका स्टाइल, एक्टिंग और स्क्रीन प्रजेंस हमेशा रिलीज से पहले ही चर्चा में रहता है. किंग भी इन्हीं खूबियों के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है.

अभिषेक भी पहुंचे पोलौंड

सेट से लीक हुई तस्वीरें यह भी दिखाती हैं कि प्रोडक्शन टीम बेहद प्रोफेशनल है और हर डीटेलिंग पर ध्यान दिया जा रहा है. वहीं, अभिषेक बच्चन भी पोलैंड पहुंच गए हैं, ऐसी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली है. उनका कोट-पैंट में सामने आया लुक भी बेहद दमदार है. ये लुक शाहरुख खान लुक से भी मेल खा रहा है. सफेद दाढ़ी, न्यू हेयर स्टाइल में अभिषेक बच्चन काफी जच रहे हैं. एक्टर के हाथ यह एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें मेन विलेन वो ही होंगे, जो शाहरुख खान से भिड़ने वाले हैं. 

Related Post

दीपिका और सुहाना खान भी दिखेंगी

इन तस्वीरों में सुहाना खान भी नजर आईं. ब्राउन टॉप एंड क्रीम पैंट पहने शाहरुख की लाडली पोलैंड पहुंची हैं. कहा जा रहा है कि इसी फिल्म से सुहाना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं.

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

इसके साथ ही एक और बड़ा सरप्राइज है कि दीपिका भी इस फिल्म में नजर आएंगी. हाल ही में दीपिका ने कल्कि के सीक्वल को ठुकराया है, जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म को लेकर अनाउंमेंट की है.  

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026