Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > कौन है ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस? ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ा है खास नाता; यहां जानें

कौन है ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस? ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ा है खास नाता; यहां जानें

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मधुरजीत सरघी इन दिनों खूब चर्चा में है. वह इससे पहले कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

By: Preeti Rajput | Published: March 22, 2026 11:38:53 AM IST



Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 The Revenge) 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. दर्शकों की फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है. खासतौर पर रणवीर सिंह ने अपने खास अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है. रणवीर अपनी पॉवरफुल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

कौन है फिल्म में रणवीर सिंह की मां?

फिल्म में रणवीर सिंह  ने जसकीरत सिंह रंगी की किरदार निभाया है. उनकी मां प्रभनीत कौर का रोल एक्ट्रेस मधुरजीत सरघी (Madhurjeet Sarghi)ने निभाया है. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से इस किरदार में जान डाल दी. हालांकि, बहुत कम लोगों को पता है कि मधुरजीत सरघी का फिल्म इंडस्ट्री से एक खास रिश्ता है.

बॉर्डर 2 से खास कनेक्शन

मधुरजीत सरघी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. वह कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी है. अब वह बॉलीवुड में मजबूत किरदार निभा रही है. वह ‘अग्निपथ’, ‘छपाक’, ‘केसरी’, ‘फिराक’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 

इस मशहूर डायरेक्टर की पत्नी हैं एक्ट्रेस 

रियल लाइफ में मधुरजीत शादीशुदा हैं. वह मशहूर डायरेक्टर अनुराग सिंह की पत्नी हैं. जिन्होंने ‘केसरी’  और ‘बॉर्डर 2’ (सनी देओल के साथ) जैसी हिट फिल्में बनाई हैं. कपल अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं. साथ ही मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं. 

Dhurandhar 2 BO Day 3: बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी ‘धुरंधर 2’, महज 3 दिन में 300 करोड़ पार; 500 करोड़ के क्लब में शामिल…

लाइमलाइट से दूर रहती हैं एक्ट्रेस 

सोशल मीडिया पर कपल कभी-कभी एक दूसरे के लिए प्यार भरे मैसेज शेयर करते हैं. लेकिन ज्यादातर समय काम से ही अपनी पहचान बनाना पसंद करते हैं. धुरंधर 2′ में मधुरजीत का रोल काफी छोटा था, लेकिन बहुत ज्यादा प्रभावशाली है. फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी पर आधारित है, जहां परिवार पर हुए हमले के लिए वह बदला लेने की राह पर निकल जाता है. मां का किरदार कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ता है. दर्शकों को मधुरजीत का किरदार और एक्टिंग दोनों काफी पसंद आई है. 

कौन है निमिषा नायर? शराब के नशे में धुत लोगों ने की बदसलूकी; एक्ट्रेस ने शेयर किया वो भयावह मंजर

Advertisement