कभी बॉलीवुड में चमकी थी किस्मत, आज खंडहर जैसे घर में गुजर रहे दिन, आखिर क्या हुआ हिमेश रेशमिया की उस सिंगर के साथ?

Ranu Mondal Life Story: आज हम उस सिंगर की बात कर रहे हैं, जो रेलवे स्टेशन से उठकर बॉलीवुड गलियारों तक पहुंची. जिसने लता मंगेशकर के मन को भी अपनी आवाज से मोह लिया. लेकिन, अब गुमनामी में जी रही है.

Published by Shraddha Pandey

Singer Ranu Mondal: रानू मंडल (Ranu Mondal), जिसे 2019 में एक रेलवे स्टेशन पर गाने के दौरान देखा गया और उसकी आवाज ने पूरे देश का दिल जीत लिया, आज उसी जीवन की कठिनाइयों में फंसी हुई हैं. उस समय रानू ने “एक प्यार का नगमा है” गाकर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. लोगों ने उनकी आवाज को माता सरस्वती का आशीर्वाद माना और बॉलीवुड संगीतकार हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में गाने का मौका दिया. रानू की कहानी तब लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई थी.

लेकिन, जैसे ही उनकी लोकप्रियता बढ़ी, वैसे ही उनका सितारा भी जल्दी ही फीका पड़ गया. मुम्बई में उन्हें कई टेलीविजन शो और गाने के ऑफर मिले, और सोशल मीडिया पर वे काफी चर्चित हो गईं. लेकिन यह चमक लंबे समय तक टिक नहीं सकी. कुछ ही महीनों में रानू मंडल अपनी जन्मभूमि रानाघाट, कोलकाता के पास लौट गईं और अपने पुराने जीवन में वापस चली गईं.

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

गुमनामी में जी रहीं रानू मंडल 

हाल ही में यूट्यूबर निशु तिवारी ने रानू से मिलने का फैसला किया. जब उन्होंने उनका घर देखा, तो स्थिति देखकर दिल टूट गया. फर्श कचरे से भरा था, दीवारें टूट-फूट की हालत में थीं और मक्खियां और कीड़े हर कोने में घूम रहे थे. रानू अपने खाने के लिए प्लास्टिक शीट का उपयोग करती हैं और पड़ोसियों पर निर्भर रहती हैं. निशु द्वारा लाए गए भोजन को देखकर रानू बेहद खुश हुईं, लेकिन उन्होंने बताया कि उनके पास खाने को रखने का डब्बा भी नहीं है, इसलिए चीजें बिखरी हुई रहती हैं. वीडियो में एक आश्चर्यजनक बात यह भी सामने आई कि रानू कई सवालों का जवाब अंग्रेजी में देती दिखीं. उन्होंने बताया कि मुम्बई में रहने के दौरान उन्होंने यह भाषा सीख ली थी.

Related Post

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

रानू मंडल की आर्थिक स्थिती बिगड़ी

रिपोर्ट्स के अनुसार, रानू मंडल की मानसिक स्थिति भी खराब हो चुकी है. कभी वो अचानक हंसती हैं, कभी चिड़चिड़ापन दिखाती हैं. फाइनेंशियल स्टेटस भी इतना कमजोर है कि वह रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर हैं.

रानू मंडल का अर्श से फर्श तक का सफर 

रेलवे स्टेशन पर गाने से लेकर बॉलीवुड स्टूडियो तक का उनका सफर बहुत तेज था, लेकिन अब उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव और संघर्ष देखने को मिल रहे हैं. एक समय में पूरे देश का दिल जीतने वाली रानू मंडल की यह स्थिति बेहद दुखद और चिंताजनक है.

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026