शादी के बाद भी था गोविंदा का अफेयर? खुद नीलम कोठारी ने सालों बाद किया खुलासा; बोलीं ‘हम उन दिनों डरते थे’

Neelam Kothari On Govinda: नीलम कोठारी ने गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर आखिरकार सालों बाद रिएक्शन दिया है. दरअसल, गोविंदा का नाम शादीशुदा होने के बाद भी उनसे जुड़ा था.

Published by Preeti Rajput

Neelam Kothari On Dating Rumours With Govinda: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा (Govinda) ने बॉलीवुड में काफी नाम और शोहरत कमाई है. वह काफी समय बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि, कई कारणों की वजह से अक्सर उनकी चर्चा होती रहती है. अपनी एक्टिंग, कॉमडी और डांस के साथ एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. शादीशुदा होने के बाद भी उनका नाम नीलम कोठारी (Neelam Kothari) जैसी पॉपूलर एक्ट्रेस के साथ जु़ड़ चुका है. 

शादी के बाद भी थे अफेयर?

गोविंदा ने साल 1986 में बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी शुरुआत की थी. इसके एक साल बाद उन्होंने सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से शादी कर ली थी. 90 के दशक में गोविंदा बॉलीवुड के एक पॉपूलर स्टार बन गए थे. इस दौरान उनके अपनी को एक्ट्रेस के साथ अफेयर के चर्चे खूब हुआ करते थे. उसी समय गोविंदा की नीलम संग नजदीकियां भी खूब चर्चा में रहीं. लगीं अब गोविंदा से अफेयर की खबरों पर नीलम ने चुप्पी तोड़ ली है. उन्होंने अफेयर की खबरों को खारिज कर दिया है. 

नीलम कोठारी ने क्या बोला?

जब होस्ट ने नीलम से समीर सोनी से शादी करने से पहले गोविंदा के साथ उनके कथित अफेयर के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस हैरान रह गईं और उन्होंने खुलकर जवाब दिया. उन्होंने कहा, “ओ तेरी, यह किसने कहा? गोविंदा जी बहुत ही अच्छे इंसान हैं, मगर यह जो सवाल है, यह सच नहीं है.” उन्होंने आगे साफ किया, “वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं और हमने कई हिट फिल्में की हैं. लेकिन, यह सच नहीं है. सॉरी, सॉरी, लेकिन यह बिल्कुल सच नहीं है. हमारे बीच कुछ भी नहीं है. सच कहूं तो हम उन दिनों प्रेस से डरते थे. क्योंकि उनके पास कलम होती थी.” 

10 मिनट के अंदर पीया 4.5 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने बताया माता की चौकी में क्या हुआ था

क्या बोले थे गोविंदा?

गोविंदा ने बताया कि उनके बार-बार साथ काम करने से उनके बीच एक करीबी रिश्ता बन गया, जो आखिरकार उनकी तरफ से प्यार में बदल गया. गोविंदा ने कहा था, “हमने साथ में इतनी सारी फिल्में कीं. हम अक्सर मिलते थे और जितना मैं उसे जानता गया, उतना ही मैं उसे पसंद करने लगा. वह उस तरह की औरत थी जिस पर कोई भी आदमी अपना दिल हार बैठता. मैंने भी अपना दिल हार दिया.” उन्होंने आगे दावा किया कि नीलम के प्रति उनका आकर्षण इतना गहरा था कि उस समय इसका असर उनकी पर्सनल लाइफ पर पड़ा. उन्होंने कहा कि “मैंने सुनीता से मुझे छोड़ने के लिए कहा. मैंने उससे अपनी सगाई तोड़ दी. और अगर सुनीता ने पांच दिन बाद मुझे फोन करके फिर से मुझे नहीं मनाया होता, तो शायद मैंने नीलम से शादी कर ली होती. मैं उससे शादी करना चाहता था. और मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है.” 

जब माधुरी दीक्षित बनीं सबसे महंगी एक्ट्रेस, ‘हम आपके हैं कौन’ में मिली रिकॉर्ड फीस; सलमान खान को भी छोड़ा दिया था पीछे!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026

PhysicsWallah Income Tax Notice: फिजिक्सवाला को बड़ा झटका, इनकम टैक्स ने थमाया 263 करोड़ का नोटिस

PhysicsWallah Income Tax Notice: 263 करोड़ के टैक्स नोटिस को लेकर फिजिक्सवाला और आयकर विभाग…

March 19, 2026