‘अगर जया ने सफेद साड़ी पहनी तो तुम भी मर जाना’, जानें बिग बी की मां ने किस शख्स को दी थी ऐसी धमकी

अमिताभ बच्चन की मां एक बार इतनी डर गई थीं कि उन्होंने एक शख्स को धमकी दे डाली थी कि अगर उनकी बेटे को कुछ हुआ तो...क्या हुआ था ऐसा, चलिए जानते हैं.

Published by Kavita Rajput

Khuda Gawah movie facts: ये बात कम ही लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और श्रीदेवी (Sridevi) स्टारर फिल्म ‘खुदा गवाह’ वॉर ज़ोन में शूट हुई थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान क्या परेशानियां आई थीं, इसका जिक्र फिल्म के प्रोड्यूसर मनोज देसाई ने एक इंटरव्यू में किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म 1992 में अफगानिस्तान में फिल्माया गया था जब वहां सोवियत-अफगान वॉर चल रहा था. इस दौरान वहां शूटिंग करना बहुत चैलेंजिंग था और दोनों स्टार्स के घरवाले भी बेहद डरे हुए थे. 

देसाई को सुपरस्टार्स के घरवालों ने दी थी धमकी
देसाई ने एक इंटरव्यू में बताया जब श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन शूटिंग के लिए अफगानिस्तान रवाना हो रहे थे तो दोनों के घरवाले बेहद डरे हुए थे. देसाई ने कहा, श्रीदेवी की मां ने मुझसे कहा था, मनोज जी अगर मेरी बेटी को कुछ भी हुआ तो आप वापस मत आना वरना मैं आपकी जान ले लूंगी.
वहीं अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन ने कहा था, अगर मेरे मुन्ना(अमिताभ) को कुछ होता है और जया सफेद साड़ी पहनती है तो तुम भी सुसाइड कर लेना और तुम्हारी पत्नी भी सफेद साड़ी पहनेगी.

Related Post

हिट साबित हुई थी खुदा गवाह 
इतने खतरे में शूटिंग के बावजूद पूरा टीम सकुशल इंडिया लौट आई थी और सबने राहत की सांस ली थी. फिल्म भी हिट साबित हुई थी. इसके इंडिया में करीब 18 करोड़ रुपए की कमाई की थी और काबुल में दस हफ्तों तक हाउसफुल चली थी. खुदा गवाह की शूटिंग का अनुभव शेयर करते हुए बिग बी ने एक बार अपने ब्लॉग में लिखा था, हमें शूटिंग के दौरान होटल में ठहरने की इजाज़त नहीं मिली थी. एक फॅमिली ने हमारे लिए अपना घर खाली कर दिया था और छोटे घर में चले गए थे.अफगानिस्तान में उस समय केवल टैंक और आर्मी सोल्जर्स ही दिखाई देते थे. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026