पापा के दम पर कितना दूर जाओगे? इक्का-दुक्का फिल्म के बाद ही सैफ का लाड़ला दिखा रहा तेवर, Video वायरल

Ibrahim Ali Khan: सैफ अली खान के बड़े लाड़ले की अभी इक्का-दुक्का फिल्म ही रिलीज हुई है और उन्हें भी कुछ खास पसंद नहीं किया गया है, तब भी उनका तेवर ऐसा है जैसे कोई सुपरस्टार बन गए हैं. यह हवा-हवाई बात नहीं, बल्कि इब्राहिम के वायरल वीडियो को देख लोगों का रिएक्शन है.

Published by Prachi Tandon

Ibrahim Ali Khan Viral Video: पापा-मम्मी दोनों ही स्टार हैं और बहन भी अच्छा-खासा फिल्मों में नाम कमा रही है, तो इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के लिए बॉलीवुड में एंट्री लेना कुछ खास मुश्किल नहीं रहा है. या यूं कहें कि इब्राहिम अली खान तो पैदा होने के साथ से ही बॉलीवुड का हिस्सा थे बस उनकी बतौर एक्टर पिक्चर अभी आई हैं.  सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे ने ‘नादानियां’ फिल्म से डेब्यू और इसके बाद उनकी फिल्म ‘सरजमीं’ आई थी. दोनों ही फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई थीं और कुछ खास ऑडियंस को इंप्रेस भी नहीं कर पाईं. 

‘सरजमीं’ फिल्म ने फिर भी जो थोड़ा बहुत नाम कमाया भी था तो वह पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithaviraj Sukumaran) और काजोल (Kajol) की वजह से था. इक्का-दुक्का फिल्में और वह भी कुछ कमाल नहीं कर पाई तब भी इब्राहिम अली खान का अलग ही टशन देखने को मिलता है. 

इब्राहिम अली खान का वायरल वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan Video) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सरजमीं की स्क्रीनिंग के दौरान का है. वायरल वीडियो में इब्राहिम अली खान सिनेमा हॉल से कंधे पर जैकेट रखकर निकलकर आ रहे हैं. इसके बाद वह कैमरा लेकर वीडियो बना रहे एक पैपराजी से तल्खी से पूछते हैं कि आपने देखा (फिल्म), जिसपर पैपराजी जवाब देते हैं हां देखा. तब इब्राहिम तीखी और तल्खी भरी आवाज में कहते दिख रहे हैं क्या देखा? अबे कैमरा बंद करके बात कर…

Ibrahim Asking The Paps If They Watched Sarzameen
byu/kameueda inBollyBlindsNGossip

Related Post

इब्राहिम अली खान का यह वीडियो ऐसे तो कई महीने पुराना है, लेकिन इस पर भर-भरकर कमेंट्स आ रहे हैं और सैफ के लाडले के तेवरों पर सवाल उठाए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: कैसे ‘किंग’ हैं आप…पान-मसाला की एड से छाप रहे पैसे, क्या शाहरुख खान को 12,400 करोड़ कम पड़ गए?

इब्राहिम अली खान की अपकमिंग फिल्में

इब्राहिम अली (Ibrahim Ali Khan Movies) खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने साल 2025 में खुशी कपूर के साथ फिल्म नादानियां से डेब्यू किया था. इसके बाद वह सरजमीं में विलेन की तरह आतंकवादी के किरदार में नजर आए थे. वहीं, एक्टर के अगली फिल्म की बात करें तो यह डायलर हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल देशमुख डायरेक्टेड फिल्म में इब्राहिम अली खान और श्रीलीला लीड रोल में नजर आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, चंडीगढ़ और लंदन में हो रही है. हालांकि, मेकर्स या एक्टर्स की तरफ से फिल्म को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: पिशाचनी बन ऑडियंस का ‘खून’ पीएंगी सोनाक्षी सिन्हा, खजाने के साथ बचा पाएंगी अपना करियर?

Prachi Tandon

Recent Posts

इस्लामिक देशों पर वायरल भविष्यवाणी से मचा हड़कंप, खाक में मिल जाएगा पाकिस्तान; भारत पर भी किया हैरान करने वाला दावा

Viral Prediction: साल 1969 में 'शाकाहारी सदाचारी बाल संघ' में पत्रिका की स्थापना हुई और…

March 22, 2026

Chaitra Navratri 2026 4th Day : मां कुष्मांडा की पूजा का खास दिन, सही विधि और मंत्र से करें आराधना

Chaitra Navratri Day 4 Maa kushmanda: आज 22 मार्च, 2026 को चौथी नवरात्रि है. नवरात्रि…

March 22, 2026

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने दी झमाझम बारिश की चेतावनी! जानें आपके राज्य का हाल

Todays Weather 22 March 2026: उत्तर भारत में काफी बदला हुआ और उतार-चढ़ाव भरा रहने…

March 22, 2026

Video: शख्स ने की ‘मन की बात’ से जुड़ी मजेदार रिक्वेस्ट; फिर PM मोदी ने कुछ इस तरह दिया जवाब

PM Modi News: एक इंस्टाग्राम रील में, दुआ ने मज़ाक में अपने पिता की लीडर…

March 21, 2026