रणवीर सिंह की Dhurandhar से सामने आया अक्षय खन्ना का लुक, खूंखार अंदाज देख दहल जाएंगे!

अक्षय का फर्स्ट लुक फिल्म के मेन लीड एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

Published by Kavita Rajput

धुरंधर(Dhurandhar) इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आयेंगे. अब तक कई एक्टर्स के फिल्म से फर्स्ट लुक जारी हुए हैं जिनमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल के किरदार शामिल हैं. हाल ही में फिल्म से अक्षय खन्ना का इंटेंस लुक जारी हुआ है. इसमें अक्षय का वायलेंट लुक सामने आया है जिसमें वह ब्लू शर्ट पहने हुए खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर खून के छींटे पड़े हुए दिख रहे हैं. अक्षय का फर्स्ट लुक फिल्म के मेन लीड एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, एपेक्स प्रिडेटर. अक्षय के किरदार को लेकर अभी ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन जल्द ही ट्रेलर रिलीज के बाद उम्मीद है कि उनके किरदार की काफी जानकारी सामने आ जाएगी.

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

18 नवंबर को आएगा ट्रेलर

Related Post

फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी. पहले फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्रेलर रिलीज टाल दिया गया था. मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज पोस्टपोन करते हुए नई डेट बताने का वादा किया था जिसके बाद जानकारी सामने आई कि फिल्म का ट्रेलर 18 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर किया जाएगा.

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

आदित्य धर हैं डायरेक्टर

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर हैं जिन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म बनाई थी. फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है मगर कहा जा रहा है कि ये असली इवेंट पर आधारित है. कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह फिल्म में अंडरकवर स्पाय की भूमिका में दिखेंगे. फिल्म पाकिस्तान में भारत के एजेंट्स की बहादुरी को एक ट्रिब्यूट होगी.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026