Baaghi 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका या The Bengal Files ने दी कड़ी टक्कर?

बागी 4 में टाइगर श्रॉफ ने मुख्य किरदार निभाया था, वहीं दूसरी तरफ द बंगाल फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हैं। दोनों फिल्मों की थीम काफी मजेदार थी और हर थिएटर में काफी लोग मौजूद थे।

Published by

बॉक्स ऑफिस पर फिर से एक बार धमाल मचाने के लिए आ चुकी है बागी 4 और साथ ही साथ रिलीज़ हुई है द बंगाल फाइल्स। ये ऐसी बड़ी-बड़ी फिल्में हैं जिन्हें देखने के लिए थिएटरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हम आपको बता दें कि 5 सितंबर 2025 को बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में राज कर रही थीं। बागी 4 में टाइगर श्रॉफ ने मुख्य किरदार निभाया था, वहीं दूसरी तरफ द बंगाल फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हैं। दोनों फिल्मों की थीम काफी मजेदार थी और हर थिएटर में काफी लोग मौजूद थे। तो चलिए जानते हैं कि बागी 4 और द बंगाल फाइल्स ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया और अब तक की उनकी स्थिति क्या है।

धमाकेदार शुरुआत के साथ वापसी

 

बागी 4 टाइगर श्रॉफ की एक्शन और थ्रिलर फिल्म है। इससे पहले भी टाइगर श्रॉफ ने बागी के सभी पार्ट्स में काम किया है और इस बार भी उनकी वापसी धमाकेदार रही। बागी 4 ने पहले दिन लगभग 12 करोड़ की कमाई की है, जो अभी के बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। फिल्म के सुबह के शुरुआती शो में 22.16% सीटें भरीं, जबकि इससे पहले बड़ी फिल्म वर 2 की सुबह की शो में सिर्फ 16.37% सीटें भरी थीं। एडवांस बुकिंग की बात करें तो बागी 4 ने पहले ही 5.54 करोड़ की बुकिंग कर ली थी। फिल्म की कहानी की बात करें तो टाइगर श्रॉफ ने एक बार फिर एक्शन के नए स्तर पर अपना प्रदर्शन किया है, जिससे फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। हालांकि यह भी देखा गया कि बागी 4 अपने पहले पार्ट्स बागी 2 और बागी 3 के पहले दिन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई। इसके बावजूद बागी 4 ने शुरुआती दिन में अच्छी कमाई की है।

 


द बंगाल फाइल्स का प्रदर्शन

Related Post

 

अब बात करते हैं द बंगाल फाइल्स की, जो विवेक अग्निहोत्री की फिल्म है। इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 1.75 करोड़ की कमाई की, जो काफी कम है। फिल्म का विषय राजनीति और सामाजिक मुद्दों से जुड़ा हुआ है, जो शायद युवाओं और कई दर्शकों को पसंद नहीं आया। इसके अलावा, यह फिल्म पश्चिम बंगाल में रिलीज़ भी नहीं की गई। द बंगाल फाइल्स को लेकर कई तरह के विवाद भी हुए, जिससे फिल्म का प्रचार-प्रसार सही से नहीं हो पाया।

 

दोनों फिल्मों की तुलना ?

अगर हम दोनों फिल्मों की तुलना करें तो साफ़ दिखता है कि बागी 4 ने द बंगाल फाइल्स को काफी पीछे छोड़ दिया है। जहां टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ की ठोस कमाई की, वहीं द बंगाल फाइल्स ने लगभग 1.75 करोड़ का ही प्रदर्शन किया। बागी 4 ने इस बार थिएटरों में धमाल मचा दिया है और इसकी एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी रही।वहीं दूसरी तरफ द बंगाल फाइल्स की राजनीतिक और संवेदनशील कहानी की वजह से यह फिल्म दर्शकों को उतनी पसंद नहीं आ पाई।

Published by

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026