मलाइका अरोड़ा के डांस पर अरबाज़ खान को थी आपत्ति, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ को कहा था ‘वल्गर’

अभिनव ने खुलासा किया है कि अरबाज़ 2010 में रिलीज हुई दबंग में मलाइका अरोड़ा के आइटम नंबर मुन्नी बदनाम हुई के पक्ष में नहीं थे.

Published by Kavita Rajput

फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने इस बार सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि उनके भाई अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) पर हमला बोला है. हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनव ने खुलासा किया है कि अरबाज़ 2010 में रिलीज हुई दबंग में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)के आइटम नंबर मुन्नी बदनाम हुई (Munni Badnaam Hui) के पक्ष में नहीं थे. वो नहीं चाहते थे कि मलाइका इस गाने पर डांस करें. 

अरबाज़ को थी मलाइका के गाने से आपत्ति
अभिनव ने कहा, अरबाज़ गाने में मलाइका के प्रेजेंटेशन को लेकर अनकम्फ़र्टेबल थे. उन्हें लग रहा था कि ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाना वल्गर है और इसमें मलाइका का चित्रण सही नहीं होगा मगर मैंने उन्हें समझाया कि ऐसा कुछ नहीं है. मलाइका ने आइटम सॉन्ग्स की दुनिया में खुद को एक अलग तरीके से स्थापित किया है जैसे कि हेलेन ने खुद को किया था. मैं चाहता था कि मलाइका मुन्नी बदनाम हुई पर डांस करें और इसके लिए मैंने सबसे लड़ाई लड़ी. खान परिवार नहीं चाहता था कि मलाइका ये गाना करें, खासकर अरबाज़ को इससे बेहद आपत्ति थी. बाद में दबंग में मलाइका ने मुन्नी बदनाम हुई पर जबरदस्त डांस किया और ये गाना आज भी टॉप आइटम नम्बर्स में चुना जाता है. बता दें कि दबंग की मेकिंग के दौरान अरबाज़ और मलाइका पति-पत्नी थे. दोनों ने 1998 में लव मैरिज की थी जिसके बाद ये एक बेटे अरहान खान के पेरेंट्स बने थे. 2016 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. इसके बाद बेटे की कस्टडी मलाइका को मिली थी. 

Related Post

सलमान पर कई आरोप लगा चुके अभिनव 
इससे पहले अभिनव ने सलमान खान पर भी कई बार निशाना साधा है. उन्होंने एक इंटरव्यू में सलमान को इनसिक्योर इंसान करार दिया था. साथ ही उनपर लोगों के रोल काटने का भी इल्जाम लगाया था. अभिनव ने ये भी खुलासा किया था कि सलमान अपने भाई अरबाज़ से नफरत करते हैं. उन्होंने ‘दबंग’ से अरबाज़ का रोल भी कटवा दिया था. साथ ही सीनियर एक्टर ओम पुरी के पैर छूने से भी इंकार कर दिया था. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026