क्या ड्रग्स लेते हैं Aftab Shivdasani, एक्टर ने खुद बताई सच्चाई, कह दी इतनी बड़ी बात

Published by Kavita Rajput

आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) जल्द ही फिल्म मस्ती 4 में नजर आने वाले हैं. इस बीच आफताब का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में आफताब से उन रयूमर्स को लेकर सवाल किए गए जो लंबे समय से उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं. रयूमर्स हैं कि आफताब ड्रग्स लेते हैं और फिल्म के सेट्स पर उनका बर्ता भी ठीक नहीं होता है. इन दोनों ही रयूमर्स पर आफताब ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब देते हुए इन्हेंहास्यास्पदबताया है

आफताब ने कहा, ये बेहद हास्यास्पद रयूमर्स हैं

Related Post

इंटरव्यू में आफताब ने कहा, ‘ये अब तक के सबसे हास्यास्पद रयूमर्स हैं जो मैंने अपने बारे में सुने हैं. मैंने अपनी लाइफ में बहुत पहले एक बात सीखी थी कि सच शोर नहीं मचाता, वो हमेशा शांत रहता है और सच को कभी खुद को प्रूव नहीं करना होता. इसी थ्योरी को दिमाग में रखते हुए मैं ऐसे किसी भी रयूमर्स पर सफाई नहीं दूंगा’. एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं अपना सच जानता हूं लोग वही सच मानेंगे जो वो मानना चाहते हैं’. बता दें कि साल 2005 में टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया था कि एक्टर पर ड्रग्स लेने और एक पब में हंगामा करने के आरोप हैं. हालांकि, अफताब ने इस खबर को निराधार बताते हुए इसका खंडन कर दिया था

इंडस्ट्री कभी भूलती नहीं है-आफताब

एक्टर ने ये भी कहा कि यदि सेट्स पर उनका बर्ता अच्छा नहीं होता तो अब तक वे फिल्म इंडस्ट्री का पार्ट नहीं होते क्योंकि ये इंडस्ट्री कभी ऐसी बातों को भूलती नहीं है. दूसरा आफताब का ये भी कहना था कि उनके कई दुश्मन हैं, ये बात सच है लेकिन ये भी उतना ही सच है कि लोग भले ही उन्हें लाइक ना करते हों लेकिन उनसे नफरत कोई नहीं करता क्योंकि लोगों ने उन्हें अभी उतना जाना ही नहीं है.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026