सलमान की वकालत करने वाली राखी पर अभिनव कश्यप का पलटवार, कह दी ऐसी बात

राखी ने सलमान के खिलाफ भला-बुरा कहने पर अभिनव को जमकर लताड़ा था. उन्होंने अभिनव के लिए कहा था, तू जिधर भी मिला न टकले, तुझे चप्पल से मारूंगी.

Published by Kavita Rajput

सलमान खान (Salman Khan)  पर कई आरोप लगाने वाले अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. अभिनव ने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ डायरेक्ट की थी लेकिन इसके बाद उनके और सुपरस्टार के रिश्ते बिगड़ गए और अभिनव को दबंग 2 के डायरेक्शन से हटा दिया गया. अभिनव तब से ही सलमान से खुन्नस खाए बैठे हैं और कई मौकों पर उनके खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाल चुके हैं. पिछले एक महीने से उन्होंने कुछ इंटरव्यूज में सलमान और उनके परिवार पर हमला बोला है. सलमान और उनके परिवार ने तो अभिनव के किसी आरोप पर खुलकर बात नहीं की है लेकिन आइटम गर्ल राखी सावंत इस मामले में जरुर कूद चुकी हैं और उन्होंने अभिनव को एक इंटरव्यू में काफी भला-बुरा कहा था.

अभिनव बोले-राखी स्त्री है कुछ भी कर सकती है
अब अभिनव ने राखी की बातों पर पलटवार किया है. राखी ने अभिनव को मोटा और टकला कहा था जिसपर फिल्ममेकर ने कहा, राखी ने कुछ गलत नहीं बोला, वो स्त्री हैं कुछ भी कह सकती हैं. उन्होंने मुझे टकलू बोला और कहा कि मेरा पचास किलो का पेट है. टकले को टकला बोलना गलत नहीं. रही बात मेरे पेट की तो मेरी तोंद 75 किलो की है, 50 किलो की नहीं. 

Related Post


राखी ने कहा था, चप्पल से मारूंगी
अभिनव ने आगे कहा, अगर राखी को मुझे टकला और मोटा बोलकर बिग बॉस में काम मिल जाता है तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. जाओ जाकर पैसा कमा लो. बता दें कि राखी ने सलमान के खिलाफ भला-बुरा कहने पर अभिनव को जमकर लताड़ा था. उन्होंने अभिनव के लिए कहा था, तू जिधर भी मिला न टकले, तुझे चप्पल से मारूंगी. कोई तो दबंग फिल्म में डायरेक्टर लिया था उसको.पता नहीं कौन है वो, हम तो नाम नहीं लेंगे. मेरी जुबान खराब नहीं करूंगी इस टकले का नाम लेकर. राखी ने आगे कहा, भाई(सलमान)को न किसिंग पसंद है,न किसिंग सीन पसंद है.जीते जी धरती पर देवता है वो. 

राखी ने ये भी कहा था कि अभिनव दबंग के सेट पर लड़कीबाजी करते थे जिसकी वजह से उनकी फिल्म से छुट्टी हुई थी. अभिनव ने सलमान के खिलाफ कहा था कि वो सेट पर सिर्फ अपनी चलाते थे. दूसरों का सम्मान नहीं करते थे, लेट आते थे और बाकी एक्टर्स का रोल काट देते थे.

Kavita Rajput

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026