‘आदिपुरुष’ के इन डायलॉग्स पर मचा बवाल, गुस्साए दर्शकों के आगे झुककर मनोज मुंतशिर; मांगनी पड़ी थी माफी!

Film Adipurush Controversy: आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर काफी विवाद हुआ था. दर्शकों ने फिल्म में डायलॉग्स की भाषा से काफी ज्यादा आपत्ति हुई थी. जिसके बाद मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) को माफी मागनी पड़ी थी.

Published by Preeti Rajput

Film Adipurush Controversy: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था. इस फिल्म में फिल्म में प्रभास (राम), कृति सैनन (सीता), सैफ अली खान (रावण), सनी सिंह (लक्ष्मण) और देवदत्त नागे (हनुमान) की भूमिका में नजर आए थे. लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं कि इस फिल्म में रामायण को भव्य अंदाज में दिखाया जाएगा. लेकिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर आई, तो इसने हर किसी को हैरान कर दिया. 

फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद

इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था, लेकिन इस फिल्म में मौजूद कलाकारों के डायलॉग मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने लिखे थे. लोगों को फिल्म में इस्तेमाल किए गए डायलॉग्स की भाषा बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी. साथ ही कई सीन ऐसे थे, जिसे लेकर हिंदू समाज ने आपत्ति जाहिर की थी. सोशल मीडिया पर फिल्मी की कड़ी निंदा की गई, फिल्म के मीम्स आग की तरह वायरल होने लगे. देखते ही देखते यह मामला पूरे देश में छा गया. लेकिन इस विवाद को लेकर मनोज का कहना था कि उन्होंने रामायण को एक मॉर्डन नजरिय से बनाई है. लेकिन विवाद इतना बढ़ गया, जिसके बाद लेखक मनोज मुंतशिर को माफी मांगनी पड़ी.

मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी

फिल्म आदिपुरुष के कई डायलॉग्स का विरोध हुआ था. इतना ही नहीं यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था और मनोज मुंतशिर पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप भी लगाया गया था. जिसके बाद उन्होंने फिल्म में संवाद बदलने का ऐलान किया और सभी से माफी मांगते हुए कहा कि फिल्म का उद्देश्य गलत नहीं था, लेकिन दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मैं सभी से माफी चाहता हूं, हालांकि इससे पहले भी वह कई बार बचाव करते नजर आ रहे थे. 

Related Post

आदिपुरुष के डायलॉग्स

  • “कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की… और जलेगी भी तेरे बाप की!”
  • “तेरी बुआ का बगीचा है कि हवा खाने चला आया…”
  • “जली ना? अब और जलेगी… बेचारा जिसकी जलती है, वही जानता है.”
  • “तू अंदर कैसे घुसा… तू जानता भी है मैं कौन हूं?”
  • “जानकी भारत की बेटी है…”
  • “जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा… हम उनकी लंका लगा देंगे!”
  • “मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को लंबा कर दिया है… अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है!”
  • “आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं…”

‘बीवी सिर्फ खाना बनाए’, मजहर खान की सालों पुरानी सोच हुई वायरल; जीनत के बाहर काम करने पर था ऐतराज़!

अनुराग कश्यप और कुमार विश्वास के साथ विवाद

मनोज मुंतशिर और अनुराग कश्यप के बीच हमेशा से ही वैचारिक मतभेद रहे हैं. खासतौर पर बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिज्म और लेखन शैली को लेकर, मुंतशिर ने एक बार बयान में कहा कि वह बॉलीवुड के प्रॉफिट केंद्रित मानसिकता से बेहद परेशान हैं. उन्हें यह बिल्कुल समझ नहीं आता है, कुमार विश्वास ने फिल्म आदिपुरुष के संवादों को लेकर खूब आलोचना की गई थी. रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ के साथ इस तरह का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए. आलोचना के बाद, मनोज मुंतशिर ने सुभांकर मिश्रा के संग इंटरव्यू में बात करते हुए यह बात स्वीकार की थी, वह बहुत रोए थे. उन्होंने यह बात समझी कि कुछ भी पर्मानेंट नहीं है.  

क्या सच में संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक, टीम ने कही ऐसी बात, जानें सच्चाई?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026

सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से…

April 14, 2026

एडमिशन सीजन में अलर्ट! UGC ने फर्जी यूनिवर्सिटी से किया सावधान; छात्र ऐसे कर सकते हैं शिकायत

UGC on university scams: यूजीसी ने पहली बार इस मुद्दे पर ईमेल के जरिए भी…

April 14, 2026

कप्तान सूर्यकुमार पर मंडराया बड़ा संकट, कोच ने भी छोड़ा साथ! वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हो सकते हैं टीम से बाहर

Suryakumar Yadav News: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका प्रदर्शन तय…

April 14, 2026

लोकसभा का मेगा विस्तार, अब 850 सांसद! महिला आरक्षण के बाद यहां समझें संसद का पूरा गणित

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33…

April 14, 2026

Microsoft का बड़ा फैसला! Outlook Lite होगा बंद; एंड्रॉइड यूजर्स तुरंत करें ये काम

Outlook Lite app closing: Outlook Lite को 2022 में खासतौर पर ऐसे Android यूजर्स के…

April 14, 2026