Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 19: सीक्रेट रूम से बाहर आते ही घरवालों से भिड़ीं Farhana, इन कंटेस्टेंट्स को किया टारगेट

Farhana Re-Entry: बिग बॉस 19 में फरहाना सीक्रेट रूम से लौटते ही घरवालों पर बरसीं। उन्होंने बसीर अली और प्रणित मोरे समेत कई कंटेस्टेंट्स को टारगेट किया।

Published by Shraddha Pandey

Farhana Fight With Contestants: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के घर में ड्रामा और ट्विस्ट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में घर की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) को सीक्रेट रूम में भेजा गया था, जहां से उन्होंने घरवालों की हर हरकत और बातचीत को करीब से देखा। अब जैसे ही वह सीक्रेट रूम (Secret Room) से वापस लौटीं, घर में माहौल पूरी तरह बदल गया। फरहाना ने आते ही कई घरवालों को घेर लिया और उन पर जमकर गुस्सा उतारा।

दरअसल, सीक्रेट रूम में रहते हुए फरहाना ने देखा कि कुछ कंटेस्टेंट उनके खिलाफ प्लानिंग और गॉसिप कर रहे थे। वापसी पर उन्होंने सबसे पहले उन सदस्यों को टारगेट किया जो उनकी गैरमौजूदगी में उन्हें कमजोर और नकारात्मक बताने में लगे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सीधे-सीधे बसीर अली पर सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने उनकी पीठ पीछे बहुत बातें कीं। उन्होंने बसीर की परवरिश पर सवाल उठाए और कहा कि तुम्हारी  तो परवरिश ही खराब है।

फरहाना की वापसी ने सबको चौंकाया

फरहाना की धमाकेदार वापसी से घर के कई सदस्य चौंक गए। कुछ ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की लेकिन उनका गुस्सा रुकने का नाम नहीं ले रहा था। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग उन्हें गेम से बाहर करने का सपना देख रहे थे, अब उनकी सच्चाई सबके सामने आएगी। 

दिमाग को हिला देती हैं Amazon Prime की ये क्राइम वेब सीरीज! हर एपिसोड में होता हैं खतरनाक झटका

Related Post

प्रणित पर बरसीं फरहाना

इसके अलावा फरहाना का गुस्सा प्रणित पर भी उतरा। उन्होंने प्रणित को कहा कि वो दो कौड़ी के कॉमेडियन हैं। उनका ये बोल्ड कमेंट सभी घरवालों के लिए बहुत शॉकिंग था। यही नहीं, इसपर प्रणित ने भी जमकर उन्हें लताड़ा। दोनों में जमकर बहस हुई।

गौरव खन्ना ने फरहाना की करवाई एंट्री

बता दें लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने गौरव खन्ना को एक टफ डिसीजन लेने को कहा। गौरव से पूछा गया कि घर का राशन आधा कर दिया जाए या फरहाना को वापिस बुला लिया जाए? इस पर गौरव ने फरहाना को वापस बुलाने की च्वाइस को चुना। और इस तरह से फरहाना जिन्हे एलिमिनेशन के बाद से ही एक प्राइवेट रूम में रखा गया था उनकी बिग बॉस हाउस में एंट्री हो गई।

 बीच सड़क आयुष्मान-सारा की हुई जबरदस्त बहस, Pati Patni Aur Woh 2 के सेट पर क्रू मेंबर्स पर चले लात-घूसे!

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026