Home > भोजपुरी > निरहुआ और आम्रपाली दुबे के नए गाने ‘बीड़ी’ ने उड़ाया गर्दा, देसी अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

निरहुआ और आम्रपाली दुबे के नए गाने ‘बीड़ी’ ने उड़ाया गर्दा, देसी अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

Bhojpuri New Song: भोजपुरी जगत के पावरफुल सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे अक्सर अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लेते हैं। अब एक बार फिर उनके नए गाने ने धमाल मचा दिया है। नया गाना ‘बीड़ी’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मजेदार देसी अंदाज़ और जबरदस्त केमिस्ट्री देख फैंस स्टार्स के दीवाने हो रहे हैं।

By: Shraddha Pandey | Published: August 17, 2025 11:21:45 AM IST



भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे, एक बार फिर अपने नए गाने के साथ सुर्खियों में हैं। नया गाना ‘बीड़ी’ रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया है और दर्शक इसे बार-बार सुन रहे हैं। इस गाने की खासियत इसका देसी अंदाज़ और मजेदार कहानी है।

वायरल हुए वीडियो सॉन्ग में आम्रपाली दुबे एक ऐसी पत्नी के रूप में नजर आती हैं, जिसे बीड़ी पीने की आदत है। उनकी इस आदत के चलते अक्सर उनकी साड़ी जल जाती है। वहीं, निरहुआ पति बने हैं जिन्हें पान खाने का इतना शौक है कि उनका कुर्ता दागों से भर जाता है। दोनों के बीच की नोक-झोंक और मस्ती इस गाने को और भी मनोरंजक बना देती है।

बेटे के लिए Shah Rukh Khan ने लगाई नेटफ्लिक्स से ‘गुहार’, अब इस दिन आएगा Aryan की सीरीज का फर्स्ट लुक सामने…सामने आई अनाउंस डेट

पारंपरिक भोजपुरी तड़का

गाने का संगीत लोक धुनों से भरपूर है, जिसमें पारंपरिक भोजपुरी तड़का लगाया गया है। यही वजह है कि यह दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है। गाने की रिलीज़ के कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं और अब यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यहां देखें गाने का वीडियो



फैंस के मजेदार रिएक्शन

फैंस ने भी इस गाने पर खूब प्यार लुटाया है। किसी ने इसे ‘देसी मस्ती से भरा धमाका’ कहा, तो किसी ने लिखा कि यह गाना पुराने दौर की याद दिलाता है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी हमेशा से दर्शकों की पसंद रही है और इस बार भी दोनों ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया है। कुल मिलाकर, ‘बीड़ी’ सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि मनोरंजन का पैकेज है, जिसमें मजाक, मस्ती और देसी रंग भरपूर मात्रा में देखने को मिलते हैं।

Advertisement