Categories: शिक्षा

CBSE 10th 12th Admit Card 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE 10th 12th Admit Card 2026: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है. इसे कैसे डाउनलोड ककरना है और एग्जाम से जुड़ी सभी बातें जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल-

Published by sanskritij jaipuria

CBSE Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.  ये एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. हालांकि, नियमित छात्र इन्हें खुद डाउनलोड नहीं कर सकते.

जो छात्र स्कूल के माध्यम से एग्जाम दे रहे हैं, उन्हें एडमिट कार्ड अपने स्कूल से ही लेना होगा. स्कूल के प्रिंसिपल या अधिकृत कर्मचारी पारिक्षा संगम पोर्टल पर लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे. इसके बाद स्कूल की मुहर और प्रिंसिपल के साइन के साथ छात्रों को एडमिट कार्ड दिए जाएंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से संपर्क में रहें और समय पर एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

परीक्षा की तारीखें

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी.

 कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चलेंगी.
 कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगी.

निजी कैंडीडेट्स खुद कर सकते हैं डाउनलोड

जो छात्र निजी उम्मीदवार (प्राइवेट कैंडिडेट) के रूप में एग्जाम दे रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या, पुराने रोल नंबर या अन्य जरूरी जानकारी से लॉग इन करना होगा. अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती दिखे, तो उम्मीदवारों को तुरंत बोर्ड से संपर्क करना चाहिए.

Direct link

Related Post

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

एडमिट कार्ड में कई जरूरी जानकारियां होती हैं, जैसे:

 छात्र का नाम
 रोल नंबर
 परीक्षा केंद्र का नाम और पता
 विषयों के कोड
 परीक्षा की तारीख और समय

छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड मिलते ही सभी डिटेल ध्यान से चेक कर लें. अगर कोई गलती हो, तो तुरंत स्कूल को बताएं.

 Budget 2026: बेटियों का सुनहरा सपना सच! हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, 5 नई यूनिवर्सिटी; बजट 2026 में युवाओं के लिए क्या-क्या?

परीक्षा के दिन ध्यान रखने वाली बातें

छात्रों को हर परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की कॉपी साथ लानी होगी. परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी है और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gautam Singhania Accident: हादसे का शिकार हुए रेमंड ग्रुप के मालिक, मालदीव में पलटी स्पीडबोट; दो भारतीय लापता

Gautam Singhania Speedboat Accident: मालदीव से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार तड़के सुबह V…

March 20, 2026

स्कैन करो और स्कोर बढ़ाओ! UPI पेमेंट का नया फायदा; यहां जानें स्मार्ट तरीका

Digital Payments India Benefits: क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने के लिए कुछ अहम बातों का…

March 20, 2026

Nathan Ellis Replacement: चेन्नई को झटका! नाथन एलिस हुए बाहर, ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं रिप्लेसमेंट

Nathan Ellis Injury: एलिस के चोटिल होने का मतलब है कि CSK के थिंक-टैंक को…

March 20, 2026

Hum Aapke Hain Koun: क्या आप जानते हैं? ‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी नहीं, ये एक्ट्रेस थीं पहली पसंद

Hum Aapke Hain Koun:क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्म 'हम आपके…

March 20, 2026