युवाओं को मिला नवरात्रि का बड़ा तोहफा ! टीचर की 13000 से ज्यादा भर्ती, जल्द करें अप्लाई

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में युवाओं को नवरात्रि (Navratri) का बड़ा तोहफा दिया गया है. प्रदेश में टीचर (Teacher) की 13000 से ज्यादा भर्ती खाली (Recruitment Vacant) है. जिसको लेकर युवाओं में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है.

Published by DARSHNA DEEP

13,000+ Primary Teacher Recruitment Announced in West Bengal: पश्चिम बंगाल में अब युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, राज्य में 13 हजार से ज्यादा प्राथमिक शिक्षक भर्ती की घोषणा की गई है. जिसको लेकर युवाओं में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. 

13,000+ प्राथमिक शिक्षक भर्ती की घोषणा

सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पश्चिम बंगाल में नवरात्रि के ठीक बाद 13 हजार से अधिक पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है. 

शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने दी जानकारी

प्रदेश के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  ‘X’  पर पोस्ट करके जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर पश्चिम बंगाल राज्य में प्राथमिक शिक्षा परिषद 13,421 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की जाएगी. साथ ही उन्होंने नवरात्रि के इस अवसर पर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका बताते हुए शुभकामनाएं भी दीं हैं. 

भर्ती विवरण और TET परिणाम

यह भर्ती प्रक्रिया ऐसे समय में शुरू की जाएगी जब पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2023 के परिणाम हाल ही में जारी किए गए हैं.

कुल पद: 13,421 से अधिक प्राथमिक शिक्षक के पद

Related Post

अधिसूचना जारी: दुर्गा पूजा उत्सव के ठीक बाद

TET 2023 परिणाम: TET2023 के परिणाम 24 सितंबर को हुए थे जारी

योग्यता दर: रिपोर्ट्स के मुताबिक, TET 2023 परीक्षा में शामिल हुए 2 लाख 73 हजार 147 उम्मीदवारों में से 6 हजार 754 उम्मीदवार (2.47 प्रतिशत) ही परीक्षा में सफल हो पाए हैं. 

तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और TET पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए यह किसी सुनहरा अवसर से कम नहीं है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026

फिर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, ‘राधा नाम’ की भक्ति में हुए लीन

Virat Kohli-Anushka Sharma Vrindavan visit : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ एक बार…

April 20, 2026

Har Ghar Jal Raebareli: दिल्ली में गूंजा ‘हर घर जल’ योजना का नाम, रायबरेली DM हर्षिता माथुर को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड

Har Ghar Jal Yojana success: नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान भारत…

April 20, 2026

Raebareli road accident: रायबरेली में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Raebareli road accident: रायबरेली के भदोखर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी…

April 20, 2026