अपमान का खूनी बदला! पहले बेटे को किया अगवा और फिर, देखने वाले की कांप उठेगी रूह

दिल्ली के नरेला (Narela) से दिल दहला देने वाली घटना (Heart Breaking Incident) सामने आई है, जहां अपना बदला पूरा करने के लिए ड्राइवर ने चाकू और ईंटों से मारकर मालिक के बेटे को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल, वारदात के बाद से आरोपी फरार (Accused Absconding) बताया जा रहा है.

Published by DARSHNA DEEP

Kidnapping and Murder Case: राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ट्रांसपोर्टर के पांच साल के बेटे का अपहरण कर उसकी बूरी तरह से निर्मम हत्या कर दी गई. जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सुना वह पूरी तरह से दंग रह गया. आखिर क्या है हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए हमारी यह पूरी खबर पढ़िए. 

अपमान का क्यों लिया गया बदला?:

पुलिस के मुताबिक, बच्चे के पिता के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में काम करने वाला ड्राइवर नीटू इस हत्या का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम को नीटू का शराब के नशे में एक अन्य ड्राइवर वसीम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जब ट्रांसपोर्टर मालिक को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने बीच-बचाव किया और नीटू को गाली-गलौज करने पर फटकार लगाई और इतना ही नहीं यहां तक की उसे थप्पड़ भी मार दिया. इस अपमान से आहत होकर नीटू ने मंगलवार दोपहर बदला लेने की खौफनाक योजना बनाई.

Related Post

अपहरण और बेरहमी से की गई हत्या:

मंगलवार दोपहर 3.30 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में बच्चे के अपहरण की सूचना मिली. बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था और तभी घर के बाहर से अचानक लापता हो गया था. परिवार और पड़ोसियों ने जब बच्चे की तलाश करनी शुरू की, तो बच्चे का शव पास ही नीटू के किराए के कमरे में पड़ा मिला. शुरुआती जांच से यह पता चला है कि नीटू ने बच्चे को अगवा कर अपने कमरे में ले गया और वहां ईंटों और चाकू से उस पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी.

पुलिस ने वारदात के बाद जांच की शुरू:

सूचना मिलते ही घटनस्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस पूरे हत्याकांड पर डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नीटू वारदात के बाद से फरार चल रहा है. फिलहाल, पुलिस ने घटना में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है. तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से नीटू की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026