Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ अब एक दिन की बारिश ने दिल्ली का पूरा मिजाज बदल दिया है. बता दें कि15 मार्च को दिल्ली-NCR में हुई भारी बारिश की वजह से फिर से सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ था. वहीं पूरे इलाके में बादल छा गए थे. इस दौरान हवाएं 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलीं; वहीं मौसम को लेकर मौसम विज्ञानों का कहना था कि दिल्ली-NCR में हवा की रफ़्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी. इतना ही नहीं, बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली, जबकि न्यूनतम तापमान भी 3–4 डिग्री सेल्सियस कम हो गया. वहीं आज हम आपको बताएंगे कि इस हफ्ते दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है.
इस हफ्ते कैसा रहेगा राजधानी का मौसम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-NCR में इस हफ़्ते एक बार फिर बारिश होने की संभावना है, जी हां! तपती गर्मी के बीच ये एक राहत की खबर है. वहीं IMD ने 21 मार्च तक के लिए अपना मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें मौसम की स्थितियों में महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत दिया गया है. चलिए जान लेते हैं इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा.
पहली बार जा रहे हैं दिल्ली एम्स? यहां समझें ओपीडी अपॉइंटमेंट और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया
आज का मौसम
बता दें कि दिल्ली-NCR में आज यानी सोमवार को ठंडी हवाएं चलेंगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं दिन के दौरान, ये हवाएं 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की उम्मीद जताई जा रही है. तापमान के मामले में, अधिकतम तापमान लगभग 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
क्या दिल्ली में फिर होगी बारिश
17 मार्च के मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि इस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. हवाएँ 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी. मौसम विभाग का कहना है कि 16 और 17 मार्च को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है; हालाँकि, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. 18 मार्च की सुबह, दिल्ली-NCR क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक बार फिर सक्रिय होने की उम्मीद है. 18 मार्च को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. शाम और रात के समय हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है. इसके अलावा, बारिश की संभावना भी बनी हुई है.