Categories: दिल्ली

Adarsh Nagar fire: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, पति पत्नी संग 10 साल की बच्ची की हुई मौत

Adarsh Nagar fire: दिल्ली के आदर्श नगर से एक खबर आ रही है कि मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में आग लग गई है. आग के चलते 3 लोगों की जान चली गई है. पुलिस जांच कर रही है.

Published by sanskritij jaipuria

Delhi Metro fire: दिल्ली के बाहरी इलाके आदर्श नगर में स्थित दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में देर रात आग लगने की घटना सामने आई. इस हादसे में एक कमरे में सो रहे पति-पत्नी और उनकी छोटी बेटी की जान चली गई. घटना से इलाके में शोक का माहौल है. दमकल विभाग को रात करीब 2:39 बजे आग लगने की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. आग क्वार्टर की पांचवीं मंजिल पर लगी थी.

बचाव कार्य और स्थिति

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. जब टीम कमरे के अंदर पहुंची, तो वहां तीन लोगों के शव मिले. आग पर सुबह करीब 6:40 बजे पूरी तरह काबू पा लिया गया. मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय, उनकी 38 वर्षीय पत्नी नीलम और 10 वर्षीय बेटी जान्हवी के रूप में हुई है. तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे.

Related Post

जांच और आग का कारण

पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग घरेलू सामान में लगी थी. आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी राकेश के हाथ में चोट लग गई. उन्हें जगजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

RR vs RC IPL 2026: क्या बारिश फिर बिगाड़ेगी खेल! मैच से पहले जानें कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

RR vs RC IPL 2026: शुक्रवार को गुवाहाटी में मौसम आमतौर पर साफ रहने का…

April 10, 2026

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग का महासंयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 इस बार गजकेसरी योग के कारण बेहद खास बन रही…

April 10, 2026

Silver Price Today: चांदी में फिर हुई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके राज्य का ताजा दाम

Silver Price Today in India 10 April 2026: अमेरिका-ईरान में युद्धविराम के ऐलान के बादचांदी…

April 10, 2026

Gold Price Today: सस्ता या महंगा हुआ सोना, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Gold Price Today in India: अमेरिका और ईरान में युद्धविराम को बाद सोने की कीमतों…

April 10, 2026