Categories: दिल्ली

Btech Student Suicide: एक डांट ने छीन ली जिंदगी: नोएडा हॉस्टल से कूदकर बीटेक छात्र ने किया सुसाइड

Btech Student Suicide: छात्रों के बढ़ते आत्महत्या के मामलों ने युवाओं को बुरी तरह तरह दहशत में डाल दिया है, ऐसा ही एक खौफनाक कदम ग्रेटर नोएडा में एक छात्र ने उठाया है. दरअसल, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित एक हॉस्टल में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी है.

Published by Heena Khan

Btech Student Suicide: छात्रों के बढ़ते आत्महत्या के मामलों ने युवाओं को बुरी तरह तरह दहशत में डाल दिया है, ऐसा ही एक खौफनाक कदम ग्रेटर नोएडा में एक छात्र ने उठाया है. दरअसल, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित एक हॉस्टल में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी है. छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. सूचना मेलने पर पुलिस ने मौके पर पहंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

क्यों की आत्महत्या ?

जानकारी के मुताबिक, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि मृतक छात्र का नाम उदित सोनी है. साथ ही पिता का नाम पुत्र विजय सोनी है जो झांसी का निवासी है और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कालेज से बीटेक का कोर्स कर रहा था. प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि मृतक उदित सोनी रात को अपने मित्रों के साथ शराब पीकर हॉस्टल आया था. हॉस्टल मैंनेजमेंट ने छात्र को फटकार लगाते हुए उसका वीडियो परिजनों को भेजा दिया था. वीडियो मिलने पर नाराज पिता ने छात्र को फोन पर डांटते हुए घर वापस बुलाने की बात कही थी. इसी बात से निराश होकर छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया.

Delhi Weather: स्विट्ज़रलैंड बना दिल्ली-NCR! बारिश और बर्फीली हवाओं ने ढाया सितम; जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

Related Post

कॉलेज परिसर में बवाल

नॉलेज पार्क इलाके के एक हॉस्टल में इस स्टूडेंट के सुसाइड करने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्टूडेंट की मौत के बाद, गुस्साए स्टूडेंट्स ने देर रात हॉस्टल परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की. गुस्साए स्टूडेंट्स ने हॉस्टल के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और कॉम्प्लेक्स के अंदर दूसरी चीज़ों को भी नुकसान पहुंचाया. स्टूडेंट्स का आरोप है कि स्टूडेंट ने हॉस्टल मैनेजमेंट के गलत बर्ताव और मानसिक उत्पीड़न की वजह से यह कदम उठाया.

Weather Today Live Updates:  उत्तर के साथ दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बदला मौसम, कई जगहों पर होगी आफत की बारिश; नोट करें लेटेस्ट वेदर अपडेट

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Delhi Weather Forecast: आ गया प्री-मॉनसून! जानिये कब होगी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश?

Delhi Weather Forecast: सुबह और शाम को गर्मी से मिलने वाली राहत भी जल्द खत्म…

March 11, 2026

PNG vs LPG: रसोई में LPG छोड़कर लोग क्यों अपना रहे हैं PNG? जानिए बड़ी वजह

PNG Benifits: वेस्ट एशिया लड़ाई के दूसरे हफ़्ते में, “ग्रेट गैस रीजिग” लाखों भारतीय घरों…

March 11, 2026

Flight Fare Increase: यात्रियों के लिए देश से बाहर जाना मुश्किल! बढ़ गया फ्लाइट का किराया, जानें कब से होगा लागू

Iran-Isreal War: इन दिनों चल रहे ईरान-इजराइल की लड़ाई के बीच अब एयर इंडिया ने…

March 11, 2026

Khamenei Death: खामेनेई की मौत के बाद क्या ईरान में मनाई जाएगी ईद? या पसरा रहेगा मातम

Eid Celebration in Iran: ईरान-इजराइल में चल रही जंग के दौरान ईरान का बड़ा नुक्सान…

March 11, 2026

Aaj Ka Mausam: किन राज्यों में चलेगी ‘लू’, कहां होगी झमाझम बारिश? जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Today Weather: ठंड अब पूरी तरह अलविदा कह चुकी है. अब लगातार तापमान बढ़ रहा…

March 11, 2026