Categories: क्राइम

Madhukar Zende कौन हैं? जिसने 2 बार बिकिनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज को किया गिरफ्तार

Who is Madhukar Zende: मुंबई पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर झेंडे ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज को गिरफ्तार किया था।

Published by Sohail Rahman

Madhukar Zende Real Life Story: नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 5 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म इंस्पेक्टर झेंडे (Inspector Zende) खूब सुर्खियां बटोर रहा है। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इस फिल्म में इंस्पेक्टर मधुकर झेंडे ( Inspector Madhukar Zende) का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, आपको जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर झंडे ने बिकिनी किलर (Bikini Killer) के नाम से कुख्यात चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) एक बार नहीं, बल्कि दो बार पकड़ा था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में इंस्पेक्टर झेंडे की बहादुरी को दिखाया गया है।

विदेशी पर्यटकों को जाल में फंसाता था चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj used to trap foreign tourists)

कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज विदेशी पर्यटकों को अपने जाल में फंसाता था। उन्हें लूटता और मार डालता था। उसने थाईलैंड और भारत समेत पूरे एशिया में कई हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार, उसने 20 से ज्यादा हत्याएं की थी। बेहद आकर्षक दिखने वाला शोभराज कई देशों की पुलिस को बेवकूफ बनाता रहा और अपराध करता रहा। कई देश उसे डकैती, धोखाधड़ी और हत्या के आरोप में ढूंढते रह गए। लेकिन मुंबई पुलिस के एक मामूली से इंस्पेक्टर ने उन्हें दो बार पकड़कर पूरी दुनिया की पुलिस को चौंका दिया।

Related Post

किसी गर्दन पर लटकी तलवार? Munawar Faruqui ने आते ही मचाया धमाल, हंस-हंस कर लोटपोट हुए Salman Khan

इंस्पेक्टर झेंडे ने चार्ल्स शोभराज को दो बार किया गिरफ्तार (Inspector Zende arrested Charles Sobhraj twice)

आपको जानकारी के लिए बता दें कि 1971 में इंस्पेक्टर झेंडे ने गिरफ्तार किया, लेकिन वो बच निकले। इंस्पेक्टर झेंडे ( Inspector Zende) को खबर मिली कि चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) मुंबई के मशहूर ताज होटल में ठहरा हुआ है। उन्होंने और उनकी टीम ने कई दिनों तक ताज होटल पर नजर रखनी शुरू की और आखिरकार एक दिन उन्हें कामयाबी मिल ही गई। शोभराज और उसके साथियों को खतरनाक हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल ( Tihar Jail) भेज दिया गया। लेकिन 1986 में एक दिन अपने जन्मदिन के बहाने उसने पुलिसवालों को नशीली मिठाई खिलाई और फरार हो गया।

23 दिनों के अंदर दूसरी बार हुआ गिरफ्तार (Arrested for the second time within 23 days)

लेकिन सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज (Serial killer Charles Sobhraj) जेल की चारदीवारी के बाहर खुली हवा में सिर्फ 23 दिन ही सांस ले पाया। उसे गोवा से गिरफ्तार किया गया। उसे दोबारा गिरफ्तार करने वाला कोई और नहीं बल्कि इंस्पेक्टर मधुकर झेंडे (Inspector Madhukar Zende) ही थे। झेंडे और उनकी टीम ने उसे गोवा के एक कैफे से पकड़ा। जब शोभराज को गिरफ्तार किया गया तो पुलिस के पास हथकड़ी भी नहीं थी। उसे कैफे से ली गई रस्सी से बांधा गया था। और गोवा से मुंबई के सफर के दौरान दो पुलिसकर्मी चार्ल्स पर बैठे रहे ताकि वो फिर से भाग न सके। बाद में उन्हें 20 साल की सजा सुनाई गई।

40 करोड़ फीस! Madharaasi में सिवकार्थिकेयन का जलवा, विद्युत जामवाल की कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Kharmas 2026 End Date: कब खत्म होगा खरमास? इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्य; जानें अप्रैल में शादी के लिए शुभ दिन

Kharmas 2026 End Date: भगवान सूर्य 14 अप्रैल मंगल की राशि मेष में एंट्री करने…

April 5, 2026

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026