Categories: क्राइम

Women Card खेलना पड़ा भारी! रिश्तेदार के घर पकड़ी गई यूट्यूबर शिमजिथा, दीपक आत्महत्या मामले में बड़ा ट्विस्ट

Kerala Viral Video Case: केरल पुलिस ने 42 साल के दीपक यू सी की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी शिमजिथा मुस्तफा को बुधवार को वडाकरा में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है.

Published by Heena Khan

Kerala Viral Video Case: केरल पुलिस ने 42 साल के दीपक यू सी की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी शिमजिथा मुस्तफा को बुधवार को वडाकरा में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद महिला youtuber को कुन्नमंगलम की एक कोर्ट में पेश किया गया और 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया, और उसे मंजरी जेल में ट्रांसफर करने की योजना है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह गिरफ्तारी पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बाद हुई, साथ ही उसे देश छोड़कर जाने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था.

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक हुआ कुछ यूं था कि रविवार को दीपक अपने घर पर मृत पाए गए थे. लेकिन उनकी मौत से पहले एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर वो केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) की बस में अपनी महिला सह-यात्री शिमजिथा के साथ बदसलूकी करते दिख रहे थे. पब्लिक में हुई बेइज्जती को बर्दाश्त न कर पाने की वजह से, टेक्सटाइल कंपनी में काम करने वाले उस नौजवान ने ये कदम उठाया. पुलिस ने बाद में शिमजिथा को वडाकरा में ढूंढ निकाला, जहां वो चोरोड में अपने घर से एक रिश्तेदार के घर चली गई थी. कोइलांडी तालुक अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

Rajasthan Weather: राजस्थान में 3 दिन आफत की बारिश, जयपुर-बीकानेर समेत कई जिलों में अलर्ट

Related Post

यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस अब उसका मोबाइल फोन हासिल करने की कोशिश कर रही है ताकि ये पता चल सके कि वीडियो क्लिप को एडिट किया गया था या उसमें कोई बदलाव किया गया था. इस बीच, स्टेशन के बाहर भीड़ जमा हो गई और उन्होंने शिमजिथा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने समेत कड़ी कार्रवाई की मांग की. घटनाओं का सिलसिला तब शुरू हुआ जब दीपक 16 जनवरी को KSRTC बस से कन्नूर गया, उसी दिन पय्यानूर में कथित घटना हुई थी. उसके साथ यात्रा कर रही महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया और कहा गया कि उसने जानबूझकर उसे छुआ था.

Haryana News: क्या 9 साल की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म? सामने आई Viral Video के पीछे की हकीकत

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Healthy Lifestyle: ये बीमारी जान पर भारी, मेवाड़ की राजकुमारी भी बचपन से झेल रही इसका दर्द

Healthy Lifestyle: मेवाड़ की राजकुमारी पद्मजा कुमारी परमार बचपन से टाइप 1 डायबिटीज से जूझ…

March 11, 2026

T20 World Cup: ‘पानी पिलाना, बल्ला उठाना…’ विश्व कप जीत के बाद सिराज का तंज, टीम में बताई अपनी और कुलदीप की भूमिका

T20 World Cup:  मोहम्मद सिराज लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम…

March 11, 2026

Indian Premier League 2026: 28 मार्च से क्रिकेट का महाकुंभ! IPL के पहले फेज का शेड्यूल जारी; RCB-SRH से होगा आगाज

Indian Premier League 2026: टी20 विश्‍व कप 2026 खत्म हो चुका है. वहीं अब क्रिकेट…

March 11, 2026

Excise policy case: आबकारी नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, की ये मांगे

Excise policy case: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों ने…

March 11, 2026