Bihar Chunav से पहले RJD को तगड़ा झटका! सासाराम कैंडिडेट को उठा ले गयी पुलिस, जानिए- क्या है पूरा मामला?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: सासाराम में नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजद प्रत्याशी को पुलिस पकड़कर ले गई. अनुमंडल कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सासाराम विधानसभा क्षेत्र (208) से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सत्येंद्र शाह की गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. शाह को सासाराम अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

झारखंड के गढ़वा थाने का पुराना मामला

राजद उम्मीदवार सत्येंद्र शाह की गिरफ्तारी का कारण झारखंड के गढ़वा थाने में दर्ज एक पुराना मामला बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, शाह इसी मामले में वांछित थे. यह घटना उस समय हुई जब वह नामांकन दाखिल करने पहुंचे जहां पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था.

Related Post

झारखंड ले जाया गया

गिरफ्तारी के बाद रोहतास पुलिस ने उन्हें स्थानीय थाने ले जाने के बजाय झारखंड पुलिस को सौंप दिया है. खबरों के अनुसार, झारखंड पुलिस की एक टीम उन्हें गढ़वा थाने के मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए झारखंड ले गई है. यह एक अंतर्राज्यीय मुद्दा बन गया है. जिससे सासाराम की राजनीति अचानक गरमा गई है.

राजद खेमे में उथल-पुथल और चुनावी रणनीति पर सवाल

अपने उम्मीदवार की अचानक गिरफ्तारी से राजद समर्थकों में व्यापक दहशत फैल गई है. नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय में उम्मीदवार की तलाश न केवल राजद की चुनावी रणनीति के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि क्षेत्र में महागठबंधन के अभियान पर भी गहरा असर डाल सकता है. पार्टी के सामने अब अपनी उम्मीदवार को खतरे में न डालने के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक कानूनी और राजनीतिक उपाय खोजने की चुनौती है.

क्या रूस-यूक्रेन युद्ध का होगा अंत? जंग पर जेलेंस्की ने दिया ऐसा बयान; अमेरिका तक हलचल

विमान हादसे से मची तबाही! दुबई से हांगकांग जाने वाला प्लेन समुद्र में गिरा; मौत के मुंह में गए कई लोग

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026