AIMIM से RJD में गए 4 में 3 विधायकों को तेजस्वी ने नहीं दिया टिकट, अब बेटा लोगों के बीच रो-रोकर मांग रहा इंसाफ!

RJD List For Bihar Chunav: दूसरे चरण के लिए नामांकन के आखिरी दिन तेजस्वी यादव की पार्टी, आरजेडी ने अपने 143 उम्मीदवारों की यह आधिकारिक सूची जारी की है. AIMIM चार विधायक पाला बदलकर राजद में शामिल हो गया था. लेकिन इस बार उनमें से केवल एक को ही टिकट दिया गया है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Vidhan Sabha Cunav 2025: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 143 उम्मीदवार शामिल है. यह आधिकारिक सूची दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन जारी की गई इन 143 उम्मीदवार में 24 महिलाएं है. इस सूची की एक खास बात यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चार विधायक पाला बदलकर राजद में शामिल हो गए थे, लेकिन इस बार उनमें से केवल एक को ही टिकट दिया गया है. जिसमें शाहनवाज़ आलम को जोकीहाट विधानसभा से ही टिकट दिया है.

दरअसल असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम को 2022 में उस समय बड़ा झटका लगा जब बिहार में पार्टी के पांच में से चार विधायक राजद में शामिल हो गए. इससे राजद को 243 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को पछाड़कर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल करने में मदद मिली. एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और अमरोहा विधायक अख्तरुल ईमान को छोड़ कर पार्टी के चार विधायक मोहम्मद इज़हार असफी (कोचाधामन सीट), शाहनवाज़ आलम (जोकीहाट), रुकनुद्दीन अहमद (बैसी) और अज़हर नईमी (बहादुरगंज) राजद में शामिल हो गया था.

बेटे ने मांगी इंसाफ

कोचाधामन विधानसभा से विधायक इजहार असफी का बेटा इम्तियाज असफी उर्फ गुड्डू राजद से टिकट कटने के बाद रोते हुए  जमकर निशाना साधा और जनता के बीच कहा कि ‘ मुझे इंसाफ चाहिए, मेरे टिकट को चोरी किया गया है और मैं रात दिन आपकी मदद कर रहा हूं, हमेशा आप लोगो के साथ खड़ा रहा हुं.’ फिर उन्होंने बार बार कहता रहा कि ‘ मुझे इंसाफ चाहिए, मुझे इंसाफ चाहिए…’ आगे कहा कि मेरे साथ गलत किया है. ये पार्टी वाले लोग मुझे गुलाम समझते है. मौजुद ने नारा लगाते कहा कि ‘ टिकट चोर गद्दी छोड़.

Related Post

क्या महागठबंधन में सब ठीक है?

इस घोषणा के साथ महागठबंधन की रूपरेखा स्पष्ट होती दिख रही है जिसमें 143 सीटें राजद को, 61 कांग्रेस को, 20 भाकपा (माले) को और शेष मुकेश सहनी की वीआईपी को मिलेंगी.

राजद की सूची के बाद पांच सीट पर कांग्रेस और राजद के बीच सीधा मुकाबला सामने आया है. यह तब है जब राजद ने गठबंधन की मर्यादा का पालन करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा है. इन सीटों पर कांग्रेस और राजद के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है. न केवल राजद, बल्कि कांग्रेस को वामपंथी दल माकपा से भी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है. दोनों गठबंधन सहयोगी कम से कम चार सीटों पर एक दूसरे के आमने-सामने है.

अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की आयु में हुआ निधन, भतीजे अशोक ने की पुष्टि

Mohammad Nematullah

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026