‘संजय और रमीज का नाम लेने पर चप्पल उठाकर…’, रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी पर लगाए क्या-क्या आरोप?

Rohini Acharya on Tejashwi Yadav: बिहार चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद लालू परिवार में महासंग्राम शुरू हो गया है. लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Published by Sohail Rahman

Rohini Acharya on Tejashwi Yadav: बिहार में चुनाव के नतीजे आने के बाद राजद के अंदर की लड़ाई अब सड़क पर दौड़ने लगी है. कभी तेज प्रताप यादव ने राजद में मौजूद जयचंद का जिक्र करके संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे. अब ठीक उसी तरह का आरोप लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगा रहीं हैं. आज उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर पार्टी और परिवार से नाता तोड़ने का एलान किया. इस पोस्ट में उन्होंने संजय यादव और रमीज नेमत खान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए.

लालू परिवार में महासंग्राम शुरू

आज का दिन राजद और लालू परिवार के लिए बहुत भारी रहा. क्योंकि रोहिणी आचार्य ने संजय और रमीज पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हुए पार्टी और परिवार से नाता तोड़ने का एलान कर दिया. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं. कुछ घंटे पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद लालू परिवार का अंतर्कलह खुलकर सामने आ गया था. बताया जा रहा है कि रोहिणी आचार्य अब दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

बेटा, बेटी, बहू, दामाद, पत्नी…बिहार चुनाव में जमकर चला भाई-भतीजावाद; सभी पार्टियों ने अपने रिश्तेदारों को दिया टिकट

रोहिणी आचार्य ने क्या-क्या कहा?

दिल्ली रवाना होने से पहले रोहिणी आचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा कोई परिवार नहीं है. इन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है. वे जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते. पूरी दुनिया पूछ रही है कि पार्टी इस हालत में क्यों पहुंच गई है. रोहिणी आचार्य ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरा कोई परिवार नहीं है. आप जाकर संजय, रमीज़ और तेजस्वी यादव से पूछिए. मेरा कोई परिवार नहीं है. इन्हीं लोगों ने मुझे घर से निकाला है. वे हार की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते.

संजय यादव पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

आगे उन्होंने तेजस्वी यादव के सलाहकार और बिहार चुनाव 2025 में राजद के लिए रणनीति तैयार करने वाले संजय यादव को लेकर कहा कि जो चाणक्य बनेगा, उसी पर सवाल उठेंगे! कार्यकर्ता जब चाणक्य से सवाल कर रहे हैं, तो सब पूछ रहे हैं कि पार्टी की यह हालत क्यों हो गई है. संजय, रमीज़ और तेजस्वी यादव का ज़िक्र करोगे तो घर से निकाल दिया जाएगा. बदनामी होगी. गालियां दी जायेंगी और चप्पलों से पीटा जाएगा.

यह भी पढ़ें :- 

पहले तेज प्रताप अब रोहिणी…क्या संजय यादव को दिखाया जाएगा पार्टी से बाहर का रास्ता? करारी हार के बाद राजद में खींचतान शुरू

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026