Bihar Chunav 2025: महागठबंधन से तेजस्वी तो NDA से नीतीश हैं सीएम कैंडिडेट, BJP नहीं तो किसने कर दिया एलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है. वहीं, दूसरी तरफ एनडीए से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा हैं.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है. ऐसे में अब बिहार में सीधा मुकाबला एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होगा. ऐसे में अब दोनों के बीच उम्र के फासले को देखें तो तेजस्वी यादव की उम्र अभी 35 साल है, वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार की उम्र 74 वर्ष है. ऐसे में दोनों की उम्र में लगभग 39 साल का अंतर है.

युवा तेजस्वी अनुभवी नीतीश को दे पाएंगे टक्कर? (Will young Tejaswi be able to compete with experienced Nitish?)

एक तरफ जहां बिहार महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार युवा तेजस्वी यादव हैं तो दूसरी तरफ एनडीए की तरफ से बुढ़े नीतीश कुमार है. लेकिन नीतीश कुमार के पास राजनीति का जितना अनुभव है उतनी तेजस्वी यादव की उम्र नहीं है. ऐसे में अनुभवी और उम्रदराज नीतीश कुमार का युवा और ऊर्जावान चेहरा तेजस्वी यादव कैसे करेंगे ये तो 14 नंवबर को ही पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें :- 

Tejashwi Yadav CM Candidate: तेजस्वी यादव होंगे CM फेस, महागठबंधन ने कर दिया एलान

महिलाओं से लेकर युवाओं को लुभाने का प्रयास कर रहे तेजस्वी (Tejashwi is trying to woo women and youth)

बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव युवाओं से लेकर महिला वोटरों को लुभाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. एक तरफ जहां बिहार के हर घर में एक सरकारी नौकरी देने का वादा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ महिलाओं के लिए भी जीविका दीदियों को पक्की नौकरी देने का वादा कर रहे हैं. और जीविका दीदियों द्वारा लिए गए लोन में ब्याज माफ करने का वादा किया है.

संजय झा ने क्या कहा? (What did Sanjay Jha say?)

इस बीच, एनडीए में मुख्यमंत्री पद को लेकर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है. नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे. उन्होंने कहा कि एक परिवारवादी पार्टी कांग्रेस ने दूसरी परिवारवादी पार्टी के व्यक्ति (तेजस्वी यादव) को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित कर दिया. बिहार की जनता सब बात समझती है. सब जानते हैं कि बिहार में उनका कैसा काम रहा है और नीतीश कुमार ने क्या काम किया है. नीतीश कुमार परिवार को कभी राजनीति में नहीं लाए. बिहार की जनता ने उन्हें (RJD) पूरी तरह से नकार दिया है. चुनाव में NDA प्रचंड बहुमत से जीतेगी.

यह भी पढ़ें :- 

तेजस्वी यादव को CM फेस बनाने से महागठबंधन को मिलेगा लाभ? 5 पॉइंट्स में समझिए सबकुछ

Sohail Rahman

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026