Bihar election 2025: NDA Seat Sharing के बीच मांझी का बड़ा एलान ‘अंतिम सांस तक रहूंगा मोदी जी के साथ’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले Jitan Ram Manjhi ने ट्वीट कर जताया अंतिम सांस तक पीएम मोदी और नीतीश कुमार के साथ समर्थन का संकल्प, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल.

Published by Shivani Singh

NDA Seat Sharing: बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज की वोटिंग में अब सिर्फ 25 दिन ही बाकी हैं और आज NDA की सीट शेयरिंग की घोषणा होनी है. इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Jitan Ram Manjhi ने ‘एक्स’ के माध्यम से एक बार फिर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता का ऐलान किया है. अपने हालिया ट्वीट में उन्होंने लिखा कि वे अपने अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहेंगे और बिहार में नीतीश कुमार संग सरकार को मजबूत बनाए रखने में योगदान देंगे. इस ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक संकेत भी भेजा है.

अंतिम साँस तक माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ रहूँगा

दरअसल, जीतन राम मांझी के इस बयान से यह तो स्पष्ट हो गया है कि ‘हम’ को चाहे जितनी और जो भी सीट मिले लेकिन वो गठबंधन के साथ मजबूती से बना रहेगा. आपको बता दें कि जीतन राम मांझी ने आज 12 अक्टूबर को एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने साफ़-साफ़ लिखा ” अभी मैं पटना निकल रहा हूँ… वैसे एक बात बता दूँ मैंने पहले भी कहा था और आज फिर से कह रहा हूँ… मैं जीतन राम मांझी अपने अंतिम साँस तक माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi
 जी के साथ रहूँगा।
“बिहार में बहार होगी,
नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी”

Bihar Chunav: Tej Pratap Yadav ने एक्स पर Tejashwi को किया अनफॉलो, कल जारी करेंगे कैंडिडेट्स की लिस्ट

Related Post

हालांकि, भाजपा नेताओं के साथ पहले हुई बातचीत के बाद, हम नेता राजेश पांडे ने एक कड़ा और सीधा संदेश दिया. हम नेता राजेश पांडे ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक निर्णय लेने में लचीलापन रखती है. उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा, “राजनीति में कोई भी स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता.” उन्होंने स्पष्ट रूप से संकेत दिया कि उनकी पार्टी के लिए सभी रास्ते खुले हैं और वे अपने रुख पर पूरी तरह कायम रहेंगे.

Bihar Chunav 2025 में कितने सीटों पर कौन लड़ेगा? BJP और JDU में हो गया डील! आ गई डिटेल

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026