Bihar Election News: क्या नीतीश कुमार को इस बार नहीं है ‘M’ पर भरोसा, BJP की तरह ले लिया फैसला; क्या होगा नुकसान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू ने 101 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें सिर्फ 4 मुस्लिम चेहरों को टिकट मिला है. क्या नीतीश कुमार ने भी बीजेपी की तरह 'M फैक्टर' पर भरोसा छोड़ दिया है? जानिए पूरी राजनीतिक रणनीति और इसके संभावित असर.

Published by Shivani Singh

बिहार की सियासत में अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या नीतीश कुमार को भी इस बार मुस्लिमों पर भरोसा नहीं रहा? जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कुल 101 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, लेकिन इनमें से सिर्फ 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है कि नीतीश कुमार भी कहीं बीजेपी की राह पर तो  नहीं चल पड़े हैं एक ओर जहां बीजेपी ने मुस्लिमों को मौका नहीं दिया है वहीँ दूसरी ओर जदयू ने इतने कम मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं. यह फैसला कहीं भाजपा की रणनीति की तर्ज़ पर तो नहीं लिया, जहां अल्पसंख्यक समीकरण को सीमित दायरे में रखा गया है. अब सवाल उठ रहा है. क्या इस कदम से नीतीश को राजनीतिक फायदा होगा या उल्टा ‘M फैक्टर’ की नाराज़गी पार्टी को नुकसान पहुँचा सकती है?

चार मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में

जेडीयू ने अपनी दूसरी सूची में चार मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। शगुफ्ता अजीम, मंजर आलम, सबा जफर और जमा खान को उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएँगे.

जेडीयू ने अररिया से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से मंजर आलम, अमौर से सबा जफर और चैनपुर से जमा खान को उम्मीदवार बनाया है.

Maithili Thakur Networth: लोक गायिका से नेता बनीं मैथिली ठाकुर कुल कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

Related Post

2020 में 11 मुसलमानों को टिकट

गौरतलब है कि जेडीयू ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 11 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे. हालाँकि, उस चुनाव में जेडीयू का एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं जीत पाया था. जमा खान ने चैनपुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर जीत हासिल की और बाद में जदयू में शामिल होकर मंत्री बने.

CM नीतीश शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ ही दिनों में अपना चुनाव प्रचार शुरू करने वाले हैं. गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार पहुँच रहे हैं. वह भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और एनडीए में एकजुटता का संदेश देंगे. जदयू ने अपनी दूसरी सूची में नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.

Bihar Election News: टूट जाएगा महागठबंधन! एकबार फिर नहीं बनी मुकेश सहनी की बात? राहुल गांधी को मिलाया फ़ोन

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026