Bihar CM Oath Ceremony: बिहार में महिला डिप्टी सीएम के लिए इन नामों पर चर्चा, कौन-कौन बनेंगे मंत्री? CM नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले जानें

Bihar CM Oath Ceremony Latest News: बिहार में सीएम नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं. इस बार एक या दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. डिप्टी सीएम के रेस में बीजेपी से सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय और विजय कुमार सिन्हा के नाम हैं. इसके साथ ही विजय सिन्हा का नाम स्पीकर पद के लिए भी रेस में हैं.

Published by Hasnain Alam

Bihar CM Oath Ceremony News: बिहार में सरकार के गठन को लेकर आज (बुधवार) दिनभर हलचल रहने वाली है. आज बीजेपी और जेडीयू के विधायक दल की बैठक है. इसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने पद से इस्तीफा देंगे. इसके बाद कल सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा.

सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं. इस बार एक या दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. डिप्टी सीएम के रेस में बीजेपी से सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय और विजय कुमार सिन्हा के नाम हैं. इसके साथ ही विजय सिन्हा का नाम स्पीकर पद के लिए भी रेस में हैं.

डिप्टी सीएम के लिए रेस में डॉ. प्रेम कुमार का भी नाम शामिल है. वे गया टाउन से लगातार नौ बार विधायक और कई विभागों के मंत्री रहे हैं. उनका पास लंबा विधायी और प्रशासनिक अनुभव है. साथ ही दिलीप जायसवाल का भी नाम आगे चल रहा है. वह इस समय बिहार बीजेपी के अध्यक्ष हैं.

यही नहीं एक महिला को भी डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. महिला डिप्टी सीएम की रेस में रेणु देवी, श्रेयसी सिंह और रमा निषाद का नाम चल रहे हैं. इनमें से रेण देवी बिहार में उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं.

मंत्री के लि एसम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, जनक राम का नाम है. नए चेहरों की बात करें तो श्रेयसी सिंह और रमा निषाद को मंत्री बनाया जा सकता है. रामकृपाल यादव भी मंत्री बनाए जा सकते हैं.

Related Post

जेडीयू कोटे कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

सूत्राों की अब तक की जानकारी के मुताबिक जेडीयू कोटे के कई पुराने मंत्रियों को एक फिर से जिम्मेदारी दी सकती है. जेडीयू कोटे से जिन नेताओं के मंत्री पद के लिए नाम आगे चल रहे हैं उनमें बिजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, जमा खान, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, रत्नेश सदा और मदन सहनी का नाम हैं. इसके अलावा उमेश कुशवाहा और कलाधर मंडल को भी मंत्री बनाया जा सकता है. 

उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी बनेंगी मंत्री

दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता मंत्री बन सकती हैं. वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) से राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष फिर से मंत्री बनाए जा सकते हैं. वह अभी भी मंत्री हैं.

बताे दें कि बिहार चुनाव में एनडीए ने कुल 202 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026