Bihar Election: NDA-महागठबंधन में सीट शेयरिंग और मुख्यमंत्री चेहरे पर फंसा पेंच? किसने कहा- ‘अगर चिराग पासवान CM बन…’

Bihar Vidhan Sabha Chunav: जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद का एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि एक गठबंधन के तौर पर NDA ने पहले भी किसी को भी असंतुष्ट होने का अवसर नहीं दिया है.

Published by Hasnain Alam

Bihar Election 2025 Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के एनडीए या महागठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. हालांकि, इसे लेकर अब हलचल तेज होती जा रही है. इस बीच एनडीए में सीटों के बंटवारे पर जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि NDA के सभी दल एक मजबूत डोर से बंधे हैं. किसी के हिस्से में कौनसी सीट होगी, इन सभी जिज्ञासाओं का समाधान बहुत जल्द हो जाएगा.

राजीव रंजन प्रसाद ने आगे कहा- ‘एक गठबंधन के तौर पर NDA ने पहले भी किसी को भी असंतुष्ट होने का अवसर नहीं दिया है. सबको सम्मानजनक हिस्सेदारी मिले, सबकी भावनाओं का सम्मान हो, गठबंधन इसी सिद्धांत पर अब तक काम करता रहा है. हम मिलकर लड़ेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही अगली सरकार बनेगी.’

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर पशुपति पारस का बड़ा बयान

दूसरी तरफ महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा- ‘सीटों के बंटवारे पर अभी बात नहीं हुई है. चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बात होगी.’

चिराग पासवान मुख्यमंत्री बन जाएं तो हमें खुशी ही होगी: पशुपति पारस

Related Post

वहीं चिराग पासवान को लेकर उन्होंने कहा- ‘अगर चिराग पासवान मुख्यमंत्री बन जाएं तो हमें खुशी ही होगी. हमारे परिवार के सदस्य हैं. जनता फैसला करेगी. बिहार की जनता सोच समझकर फैसला करती है. जनता जिसके पक्ष में वोट देगी वो मुख्यमंत्री बनेगा.’

एनडीए-महागठबंधन में कौन-कौन दल?

बता दें कि एनडीए में जेडीयू, बीजेपी, एलजेपी (आर), जीतनराम मांझी की हम (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी हैं. ऐसे संकेत हैं कि बीजेपी और जेडीयू 100-100 सीटें लड़ेंगी. बाकी 43 सीटों का बंटवारा एलजेपी (आर), हम और रालोमो के बीच होना है.

पिछले विधानसभा चुनावों में चिराग पासवान, एनडीए गठबंधन से बाहर थे और उनकी पार्टी ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था. पार्टी सिर्फ मटिहानी सीट पर जीती थी, जबकि 110 सीटों पर उनके उम्मीदवारों की ज़मानत जब्त हो गई थी.

वहीं महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, तीनों वाम दल, जेएमएम और राष्ट्रीय एलजेपी शामिल हैं.  कांग्रेस जहां साल 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह ही 70 सीट पर लड़ना चाहती है, वहीं सीपीआई-माले ने 40 और वीआईपी ने 60 सीटों पर अपना दावा ठोका है. वीआईपी ने पिछले विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन के साथ 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

Hasnain Alam

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026