Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने BJP पर लगा दिया ऐसा आरोप, मच जाएगी सियासी खलबली

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग ने एसआईआर का पूरा खेल ही बीजेपी के इशारे पर रचा है. अंतिम एसआईआर में निर्वाचन आयोग के सुधार के दावे भी गलत साबित हो रहे हैं.

Published by Hasnain Alam

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले अंतिम मतदाता सूची जारी हो चुका है. इस मतदाता सूची को लेकर भी सियासत जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने शनिवार को अंतिम मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां होने का दावा किया और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी की ‘बी टीम’ के रूप में काम करते हुए पूरी तरह से ‘निर्लज्जता’ पर उतारू है और एसआईआर की प्रक्रिया का मकसद बीजेपी तथा उसके मित्र दलों को राजनीतिक लाभ पहुंचाना है.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि आयोग को बीजेपी की कठपुतली की तरह नहीं दिखना चाहिए. निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद बिहार की अंतिम मतदाता सूची गत 30 सितंबर को प्रकाशित कर दी, जिसके अनुसार राज्य में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं.

‘चुनाव आयोग ने SIR का पूरा खेल बीजेपी के इशारे पर रचा: जयराम रमेश

रमेश ने एक खबर का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया- ‘निर्वाचन आयोग ने एसआईआर का पूरा खेल ही बीजेपी के इशारे पर रचा है. अंतिम एसआईआर में निर्वाचन आयोग के सुधार के दावे भी गलत साबित हो रहे हैं. बिहार के सभी इलाको से ऐसी खबरें आ रही हैं जो इस बात की पुष्टि करती हैं कि पूरी प्रक्रिया का मकसद बीजेपी और उसके मित्र दलों को राजनीतिक लाभ पहुंचाना है.’

Related Post

उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची में भी तमाम गड़बड़ियों के मामले बताते हैं कि निर्वाचन आयोग को सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों की भी कोई परवाह नहीं है और बीजेपी की ‘बी टीम’ के रूप में काम कर रहा यह आयोग पूरी तरह से निर्लज्जता पर उतर चुका है.

एक घर में 247 मतदाता कैसे पाए गए: जयराम रमेश

रमेश ने सवाल किया- ‘क्या मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इसका जवाब देंगे कि एक घर में 247 मतदाता कैसे पाए गए और एक व्यक्ति का नाम एक ही बूथ पर तीन-तीन जगह क्यों है? अंतिम मतदाता सूची में इतनी बड़ी गड़बड़ियां कैसे सामने आ रही हैं? या वह पहले की तरह ही चुप्पी साधे रहेंगे?’

उन्होंने कहा- ‘चिंताजनक बात यह है कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम कटने की संख्या पिछले चुनावों में जीत के अंतर से अधिक है.’    कांग्रेस नेता ने कहा- ‘हमने पहले दिन से कहा है कि भारत का निर्वाचन आयोग पूरे देश का है और उसे सत्ताधारी दल की कठपुतली की तरह नहीं दिखना चाहिए.’

Hasnain Alam

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026