Nagri Bus Stand accident: धमतरी में तेज रफ्तार का कहर, दुकान में घुसा वाहन,चालक घायल

Nagri Bus Stand accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी बस स्टैंड पर एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल को अस्पताल रेफर किया गया.

Published by Ranjana Sharma

Nagri Bus Stand accident: धमतरी जिले के नगर पंचायत नगरी स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सीधे एक दुकान में जा घुसा. इस हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.

Related Post

कोयला लेकर लौट रहा था चालक

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 निवासी घनशु विश्वकर्मा (पिता घुरूव) रोजाना की तरह सुबह करीब 6:30 बजे जंगलपारा से दो बोरी कोयला लेकर अपने मालवाहक वाहन (CG 05 W 9391) से लौट रहे थे. इसी दौरान नगरी बस स्टैंड के पास वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ गया. अनियंत्रित वाहन सीधे कमल वस्त्रालय में जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे.

चालक की हालत गंभीर, किया गया रेफर

इस दुर्घटना में चालक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पेशे से लोहार है घायल चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल चालक पेशे से लोहार है और रोजाना सुबह कोयला लाने का काम करता है. प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस ने शुरू की जांच हादसे के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Payagpur Brick Kiln Accident: खेल-खेल में गई जान! ईंट भट्टे के गड्ढे में मिली 5 साल की बच्ची का शव

Payagpur brick kiln accident: रानीपुर इलाके के गौड़रिया ग्राम निवासी विक्रम नामक ग्रामीण पयागपुर थाना…

April 19, 2026

Aurangabad Farmer Shot: हथियारबंद गैंग का कहर…कंधे में गोली मार किसान से उड़ाए पांच लाख

Aurangabad crime news: रविवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे कौशल सिंह ने बताया…

April 19, 2026

Rewa murder case: रीवा में सरेआम बुजुर्ग की हत्या, चंदन चोरी की रंजिश ने ली जान,पुलिस की कार्रवाई पर भी उठे सवाल

Noubasta murder incident Rewa: रीवा के नौबस्ता क्षेत्र में चंदन चोरी की पुरानी रंजिश के…

April 19, 2026