Chhattisgarh Gambling case: मरवाही में अवैध सट्टा पर शिकंजा, व्हाट्सएप चैट से चल रहा था खेल, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Gambling case: मरवाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए अवैध सट्टा चलाने वाले आरोपी सतीश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया और उसके पास से मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी की पर्ची और ₹1,180 नगद बरामद किए गए.

Published by Ranjana Sharma
Chhattisgarh Gambling case: छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी व्हाट्सएप के जरिए सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों से पैसे लेकर जुआ संचालित कर रहा था. पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसके पास से मोबाइल फोन व नगदी बरामद की.

मुखबिर की सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, थाना मरवाही को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कपिल जनरल स्टोर का संचालक सतीश कुमार गुप्ता (45 वर्ष), निवासी लोहारी, अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप चैट पर “सट्टा-पट्टी” लिखकर अवैध सट्टा चला रहा है.सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मरवाही राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना मरवाही की संयुक्त टीम ने कपिल जनरल स्टोर पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी तैयारी के साथ छापेमारी की.

व्हाट्सएप चैट पर सट्टा चलाते पकड़ा गया आरोपी

रेड के दौरान आरोपी सतीश कुमार गुप्ता को व्हाट्सएप चैट में सट्टा-पट्टी लिखते और लोगों से पैसों का लेन-देन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन (दो IMEI नंबर सहित), सट्टा-पट्टी लिखी हुई पर्ची और ₹1,180 की नगदी जब्त की. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह व्हाट्सएप और पर्चियों के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित कर रहा था. इसके बाद पुलिस ने थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 66/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती जारी

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की सट्टा या जुआ संबंधी गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

disclaimer

The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

एक दुल्हन, कई पति! आज भी जिंदा है ‘पांचाली’ प्रथा, एक साथ कैसे गुजारते हैं दिन-रात?

Humla Nyinba Community: भारत के एक पड़ोसी देश में न्यिनबा समुदाय आज तक पांचाली प्रथा…

April 20, 2026

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई को बनेगा खास योग! शनि-बुध की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई 2026 को बनने वाला शनि-बुध का द्विद्वादश दृष्टि योग खास माना…

April 20, 2026