Categories: व्यापार

Silver Price Today 17 February 2026: लोगों की हुई मौज, चांदी के दाम में आई गिरावट, जानें आज का हाल

Silver Price Today | Silver Rate Today | Aaj Ka Chandi Ka Bhav: रोजाना लोग सोना-चांदी के भाव देखते हैं और सोचते हैं कि कब कम दाम घटे और वो खरीद लें, तो आइए जानते हैं कि आज का चांदी का हाल कैसा है-

Published by sanskritij jaipuria

Silver Price Today | Silver Rate Today | Aaj Ka Chandi Ka Bhav: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. घरेलू बाजार में सोने का भाव 1,230 रुपये घटकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी की कीमत 4,830 रुपये गिरकर 2.36 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर भी दोनों धातुओं में कमजोरी देखी गई. यहां चांदी करीब 4,131 रुपये टूटकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि सोना 1,145 रुपये गिरकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

ग्लोबल मार्केट में भी लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही. एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड लगभग 0.43 प्रतिशत फिसलकर 4,992 डॉलर प्रति औंस के नीचे चला गया. वहीं स्पॉट सिल्वर में करीब 3 प्रतिशत की तेज गिरावट आई और ये 74.24 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दिया.

अमेरिकी आंकड़ों का मिला-जुला असर

कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों को एक बड़ी वजह माना जा रहा है. जनवरी में अमेरिका में उपभोक्ता महंगाई अनुमान से कम रही, लेकिन रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए. इन दोनों संकेतों का असर अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve की नीतियों को लेकर बाजार की सोच पर पड़ा है.

बाजार को फिलहाल उम्मीद है कि 18 मार्च की बैठक में फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा. हालांकि जुलाई तक दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही है और जून में भी कटौती की उम्मीद बनी हुई है. आमतौर पर ब्याज दरों में कमी की संभावना से सोने को सहारा मिलता है, लेकिन अभी नीति को लेकर साफ संकेत नहीं होने से कीमतों पर दबाव है.

Related Post

शहरों के अनुसार दाम

आज 17 फरवरी 2026 को मुंबई में चांदी की दरें 10 ग्राम के लिए 2,679 रुपये, 100 ग्राम के लिए 26,790 रुपये और 1 किलोग्राम के लिए 2,67,900 रुपये हैं.

आज 17 फरवरी 2026 को अहमदाबाद में चांदी की दरें 10 ग्राम के लिए 2,679 रुपये, 100 ग्राम के लिए 26,790 रुपये और 1 किलोग्राम के लिए 2,67,900 रुपये हैं.

आज 17 फरवरी 2026 को लखनऊ में चांदी की दरें 10 ग्राम 2,679 रुपये, 100 ग्राम 26,790 रुपये और 1 किलोग्राम 2,67,900 रुपये हैं.

आज 17 फरवरी 2026 को नोएडा में चांदी की दरें 10 ग्राम 2,679 रुपये, 100 ग्राम 26,790 रुपये और 1 किलोग्राम 2,67,900 रुपये हैं.

 आज 17 फरवरी 2026 को बेंगलुरु में चांदी की दरें 10 ग्राम के लिए 2,679 रुपये, 100 ग्राम के लिए 26,790 रुपये और 1 किलोग्राम के लिए 2,67,900 रुपये हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Aaj ka raashiphal 4 April 2026: वैशाख कृष्ण द्वितीया पर बन रहे शुभ योग, इनको मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj ka raashiphal 4 April 2026: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर…

April 4, 2026

Aaj Ka Mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में 3 अप्रैल की शाम अचानक मौसम बदल…

April 4, 2026

Fact Check: 7 मिनट 11 सेकंड वाला वीडियो असली या झूठ? फैक्ट-चेक में बड़ा खुलासा

Marry Umair private video: सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया था कि वीडियो…

April 3, 2026

Delhi NCR Earthquake: हिंदू कुश में भूकंप, दिल्ली से लेकर कश्मीर तक महसूस हुए झटके; कई राज्यों में दहशत

Earthquake tremors in delhi: इन अचानक लगे झटकों से लोगों में दहशत फैल गई, और…

April 3, 2026

धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम; इस फिल्म को बदलनी पड़ी रिलीज डेट

Dhurandhar 2 Collection: बुधवार को फिल्म ने 20.10 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि गुरुवार को…

April 3, 2026