Categories: व्यापार

ATM से पैसे निकालना अब पड़ेगा भारी! इस बड़े बैंक ने बढ़ाए चार्ज, ग्राहकों की जेब पर होगा असर

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कस्टमर हैं और अक्सर दूसरे बैंकों के ATM से कैश निकालते हैं तो अब आपको ज़्यादा चार्ज के लिए तैयार रहना होगा. आइए जानते हैं कि क्या बदलाव हुए हैं.

Published by Anshika thakur

SBI ATM withdrawal rules: यदी आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के कस्टमर हैं और अक्सर दूसरे बैंकों के ATM से कैश निकालते हैं, तो अब आपको ज़्यादा चार्ज के लिए तैयार रहना होगा. देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने नॉन-SBI ATM से पैसे निकालने की फीस बढ़ा दी है.

इसका सीधा असर बार-बार ATM इस्तेमाल करने वालों की जेब पर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि इसका आपके फाइनेंस पर कितना असर पड़ेगा.

यह जानकारी SBI ने दी है

बैंक के मुताबिक ATM और ऑटोमेटेड डिपॉजिट-कम-विड्रॉल मशीनों के इस्तेमाल पर लगने वाली इंटरचेंज फीस बढ़ गई है. इसी वजह से बैंक ने इस सर्विस के लिए चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. इंटरचेंज फीस वह रकम होती है जो एक बैंक दूसरे बैंक को उसके ATM इस्तेमाल करने के लिए देता है.

Related Post

सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए नए नियम

SBI ने सैलरी अकाउंट वाले कस्टमर्स के लिए कुछ बदलाव करने का फैसला किया है. पहले, सैलरी अकाउंट होल्डर्स नॉन-SBI ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते थे. अब यह सुविधा बंद कर दी गई है.

नए नियमों के अनुसार सैलरी अकाउंट होल्डर्स हर महीने कुल 10 फ्री ट्रांजैक्शन कर पाएंगे  इसमें कैश निकालना और बैलेंस चेक करना दोनों शामिल हैं. इस लिमिट को पार करने के बाद हर अगले ट्रांजैक्शन पर बैंक द्वारा तय किया गया चार्ज लगेगा.

इन ग्राहकों को राहत मिली है

बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट वाले ग्राहकों को बैंक से राहत मिली है. इन ग्राहकों पर पुराने नियम ही लागू रहेंगे. नए सिस्टम के तहत इस बात का कोई संकेत नहीं है कि इन खाताधारकों पर कोई नया चार्ज लगाया जाएगा.

Anshika thakur

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026