Categories: व्यापार

जल्दी उठाएं मौके का फायदा! सोने-चांदी के रेट में आई गिरावट, फटाफट नोट करें नए दाम

अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने इस साल मै पहली बार रेट में कटौती की है. जानिए सोने के रेट में आई कितनी गिरावट और शेयर बाजार में आई कितनी तेजी.

Published by Anshika thakur

Gold: आज सुबह सोने की कीमत में गिरावट आई है लेकिन शेयर बाजार तेजी से ऊपर जा रहा है. अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने इस साल पहली बार ब्याज की दरें घटा दी है. MCX पर सोने की कीमत 600 रुपये सस्ती हुई है. 3 अक्तूबर सुबह 9.26 बजे डिलीवरी वाला सोना  611 रुपये यानी (0.56%) घट कर 1,09,211 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा था. जब मार्केट खुला तब सोने की कीमत 1,09,822 रुपये थी और जब मार्केट बंद हुआ तो सोने की कीमत 1,09,180 रुपये थी. शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत 1,09,425 रुपये तक बढ़ी और 1,09,157 रुपये तक घटी हैं.

इस सब के बीच चांदी की कीमत में भी 1000 रुपये से अधिक सस्ती हुई है. चांदी 1009 रुपये यानी (0.56%) की घट कर 1,25,975 रुपये किलो पर बेचा जा रहा था. जब मार्केट खुला तब चांदी की कीमत 1,26,984 रुपये थी और जब मार्केट बंद हुआ तो चांदी की कीमत 1,25,999 रुपये थी. शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत 1,26,614 रुपये तक बढ़ी और 1,25,900 रुपये तक घट गई.

PM Modi की ऐसी योजनाएं जिसने बदली युवाओं की ज़िन्दगी

Related Post

जानिए शेयर बाजार का हाल

लेकिन शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार ऊपर गया है. बीएसई सेंसेक्स 344.99 अंक (0.42%) बढ़कर 83,038.70 पर ट्रेड कर रहा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 89.15 अंक (0.35%) बढ़कर 25,419.40 अंक पर पहुंच गया हैं. अमेरिकी फेड रिजर्व के रेटमें कटौती के साथ-साथ हाल के जीएसटी बदलाव और भारत-अमेरिका ट्रेड डील में हुई उन्नति से भी निवेशकों का धारणा भरोसा मजबूत हुआ है.

18 september 2025 को Gold की कीमत में गिरावट! जानिए आपके शहर में ताजा Gold rate

सेंसेक्स में Infosys, HCL Technologies, Tech Mahindra, HDFC Bank और Sun Pharma के शेयर में 1% – 2% के बीच तक बढ़े हैं. सेक्टोरल के हिसाब से आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त आई है. इन कंपनियों के रेवेन्यू में अमेरिका का बड़ा हिस्सा है. मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स भी ऊपर गए हैं.

Anshika thakur

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026