Categories: व्यापार

DA Hike: Fitment Factor क्या है? यही तय करेगा आपकी सैलरी और पेंशन कितनी बढ़ेगी, यहां जानें 8th Pay Commission का पूरा फ़ॉर्मूला

DA Hike के साथ आपकी सैलरी और पेंशन कितनी बढ़ेगी? Fitment Factor क्या होता है और कैसे तय होता है वेतन में बढ़ोतरी का फ़ॉर्मूला? यहां जानें केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए पूरी गणित.

Published by Shivani Singh

केंद्र सरकार ने नवंबर की शुरुआत में 8वें वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस जारी कर दिया है और चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति भी हो चुकी है. इसी के बाद से केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में एक ही सवाल है, इस बार वेतन और पेंशन कितनी बढ़ेगी? इसका प्रभाव सीधे तौर पर फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करता है.

फिटमेंट फैक्टर कैसे तय होता है?

फिटमेंट फैक्टर वह गुणक है, जिसके आधार पर बेसिक पे और पेंशन में बढ़ोतरी होती है. विशेषज्ञों के अनुसार, इसे तय करते समय निम्न आर्थिक फैक्टरों का मूल्यांकन किया जाता है:

  • महंगाई दर और कॉस्ट ऑफ़ लिविंग इंडेक्स (CPI/CPI-IW ट्रेंड)
  • सरकार की वित्तीय क्षमता और बजट सीमा
  • प्राइवेट सेक्टर की सैलरी से तुलना
  • सैलरी हायरार्की और मार्केट बेंचमार्क
  • इसकी कोई कानूनी फिक्स्ड गणना विधि नहीं है, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार कमीशन अंतिम मल्टीप्लायर चुनता है।

पिछली बार क्या रहा था फिटमेंट फैक्टर?

6th CPC में सरकार ने अंतिम रूप से 1.86 फिटमेंट फैक्टर लागू किया था.

7th CPC में एक समान 2.57 फैक्टर लागू हुआ.

इसमें 125% DA को बेसिक में मर्ज किया गया = 2.25

उसके ऊपर लगभग 14.3% की असली बढ़ोतरी, कुल मिलाकर यह आंकड़ा 2.57 पहुंचा.

सरकार को इसमें अंतिम फैसला करने का अधिकार होता है. इसलिए कैबिनेट सिफारिशों को बढ़ा या कम भी कर सकती है.

Explainer: क्या है ब्लैक फ्राइडे, क्यों मची है इसे लेकर खलबली? कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल; समझें पूरी ABCD

DA और वार्षिक इंक्रीमेंट का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि DA बढ़ने से अब तक बेसिक का बोझ पहले ही काफी बढ़ चुका है. इससे 8th CPC में नेट बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं भी हो सकती.

8th Pay Commission: संभावित फिटमेंट फैक्टर?

ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन के नेशनल प्रेसिडेंट मनजीत सिंह पटेल का अनुमान:

आधार अनुमानित प्रभाव
मौजूदा DA 58%
अगले 18 महीनों का संभावित DA 7%
दो सालाना इंक्रीमेंट (3.5% × 2) 7%
कुल बेसिक वृद्धि करीब 20%

इसके बाद फिटमेंट फैक्टर 1.58 → 1.78 तक पहुंच सकता है. इसके अलावा,

  • फैमिली यूनिट को 3.5 मानने पर फिर 20% अतिरिक्त असर
  • इन्फ्लेशन ग्रोथ फैक्टर: कम से कम 15% माना जा रहा
  • इन सभी के आधार पर अनुमान:
  • कम से कम: 2.13
  • अगर फैमिली यूनिट 3–4 तक बढ़ी, तो यह 2.64 तक जा सकता है

फिटमेंट फैक्टर का वेतन और पेंशन पर असर

मौजूदा बेसिक पे 1.83 फैक्टर पर 2.46 फैक्टर पर
₹18,000  ₹32,940 ₹44,280
₹50,000 ₹91,500  ₹1,23,000

पेंशन पर असर

अगर किसी पेंशनर की आखिरी बेसिक सैलरी ₹25,000 है और 8th CPC में 2.0 फैक्टर लगा:

  • नई बेसिक: ₹50,000
  • बेसिक पेंशन (50%): ₹25,000

8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ोतरी तो तय है, लेकिन उसका स्तर सरकार की वित्तीय स्थिति, महंगाई और फैमिली यूनिट जैसे फैक्टरों पर निर्भर करेगा. फिलहाल अनुमानित फिटमेंट फैक्टर 2.13 से 2.64 के बीच माना जा रहा है.

Stock Market Today: मार्केट में Nifty और Sensex ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, हासिल किया अपना highest point

Shivani Singh

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026