Categories: व्यापार

Gold Price Today 3 March: होली से एक दिन पहले क्या है सोने का हाल, क्या त्योहार पर मिल रही कोई राहत?

Gold Price Today 3 March | Gold Rate Today | Aaj Ka Chandi Ka Bhav:: अगर आज होली से एक दिन पहले आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले यहां पर रेट जरूर चेक कर लें-

Published by sanskritij jaipuria

Gold Price Today 3 March | Gold Rate Today | Aaj Ka Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में बढ़ती टेंशन के बीच सोने ने निवेशकों को आकर्षित किया है. खासकर ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच तनाव ने सोने के दामों में तेजी लाने का काम किया. आइए जानें आज दिल्ली समेत मेन शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव.

दिल्ली में सोने की कीमतों में बड़ा उछाल

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन (AISA) के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 8,100 रुपये बढ़कर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स शामिल) पर पहुंच गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव शाम तक 4.07% बढ़कर 1,68,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. ध्यान दें कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रुझान

इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 1.26% की तेजी के साथ 5,738 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. COMEX गोल्ड रेट भी लगभग 1% ऊपर है और 5,300 डॉलर के स्तर से ऊपर बना हुआ है.

IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, आज सोने के अलग-अलग कैरेट के भाव इस प्रकार हैं:

 सोना 24 कैरेट: ₹1,67,471 प्रति 10 ग्राम
 सोना 23 कैरेट: ₹1,66,800 प्रति 10 ग्राम
 सोना 22 कैरेट: ₹1,53,403 प्रति 10 ग्राम
 सोना 18 कैरेट: ₹1,25,603 प्रति 10 ग्राम
 सोना 14 कैरेट: ₹97,971 प्रति 10 ग्राम

Related Post

चूंकि आज होली के कारण सर्राफा बाजार बंद है, ये भाव आज मान्य रहेगा.

देश के मेट्रो सिटी में सोने की कीमतें

  

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट  (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली 170660 रुपये 156450 रुपये 128030 रुपये
मुंबई 170510 रुपये 156300  रुपये 127880 रुपये
कोलकाता 170510 रुपये 156300 रुपये 127880 रुपये
चेन्नई 170840 रुपये 156600 रुपये 134000 रुपये

पिछले दिन का सोना रेट

सोमवार को, ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने में रुचि दिखाई.

MCX पर अप्रैल अनुबंध के लिए सोना 3.6% बढ़कर 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी देखी गई, जहां सोना 5,409.7 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

RCB की ग्रीन जर्सी का सीक्रेट, दिल्ली के खिलाफ हरे रंग में उतरेगी टीम; जानें वजह

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर ग्रीन जर्सी में…

April 17, 2026

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, बिल गिरते ही गरजे अमित शाह; विपक्ष को दिया करारा जवाब

Amit Shah First Reaction: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल मतदान में यह बिल पास नहीं…

April 17, 2026

Women Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े 298 वोट, विरोध में 230

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने…

April 17, 2026

इंदौर में ‘ऊर्जस्विनी सेंटर’ बना ऑटिज्म व डिस्लेक्सिया वाले बच्चों के लिए नई उम्मीद

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 17 अप्रैल: बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में आने वाली…

April 17, 2026