Categories: व्यापार

Bank Close November 2025: नवंबर में किस दिन और किस तारीख को बैंक रहेंगे बंद, यहां देख लें पूरी लिस्ट फिर बनाएं प्लान

Bank Close November 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) के मुताबिक, नवंबर महीने में देश के बैंकों में 12 दिन अवकाश रहेगा. इस स्टोरी में हम बताएंगे कि कब और किस वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा.

Published by JP Yadav

Bank Holidays November 2025: शातिर ठग कई बार मोबाइल करके लोगों से ओटीपी और अन्य जरूरी जानकारी ले लेते हैं और फिर चुटकियों में बैंक खातों से हजारों-लाखों रुपये साफ कर देते हैं. फिलहाल डिजिटल अरेस्ट के चलते भी लोग पैसे गंवा रहे हैं. यही वजह है कि देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जो नेट बैंकिंग से बचते हैं. इसके पीछे साइबर क्राइम है, जो लगातार देश में बढ़ता रहा है. ऐसे में अगर आप भी बैंक जाकर ही तसल्ली से अपने वित्तीय काम निपटाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. अगर आप भी नवंबर महीने में बैंक जाकर अपने काम पूरे करना चाहते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है, क्योंकि यहां पर हम बताने जा रहे हैं कि नवंबर महीने के दौरान कितने दिन बैंकों में अवकाश रहेगा?

नवंबर महीने में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद

जानकारों की मानें तो अक्टूबर महीने में भी जमकर सरकारी अवकाश घोषित हुए हैं. अक्टूबर महीने का अंत भी छठ की छुट्टी के साथ हो रहा है. अक्टूबर 2025 की तरह ही नवंबर महीने में भी कई सरकारी छुट्टी घोषित है. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) के मुताबिक, नवंबर महीने में 30 दिनों के दौरान  दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार के अलावा देश के राज्यों में स्थानीय अवसरों पर 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें त्योहार और अन्य दिवस शामिल हैं. 

कौन-कौन से पड़ेंगे त्योहार और दिवस?

नवंबर, 2025 में कार्तिक पूर्णिमा और जब गुरुनानक जयंती भी है. इन दोनों ही मौकों पर पूरे भारत में बैंकों में अवकाश रहेगा. बैंक बंद रहेंगे, लेकिन आप एटीएम के जरिये पैसे की निकासी कर सकते हैं. 

01 नवंबर 2025: दिन शनिवार होगा. इस तारीख पर कन्नड़ राज्योत्सव होगा. इसके अलावा हरियाणा दिवस भी है. ऐसे में कर्नाटक के अलावा हरियाणा और मणिपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा. 

02 नवंबर 2025: रविवार का दिन होने के चलते देशभर के सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा. 

05 नवंबर 2025: दिन बुधवार होगा और इस दिन गुरु नानक जयंती है. इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली भी है. ऐसे में पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे. 

07 नवंबर 2025: शुक्रवार का दिन होगा. मेघालय में  वागला महोत्सव मनाया जाएगा. ऐसे में यहां पर बैंकों में अवकाश होगा.

08 नवंबर 2025: दूसरे शनिवार होने के कारण देश में बैंकों में अवकाश घोषित है. बता दें कि दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर में बैंकों में अवकाश रहता है. 

Related Post

09 नवंबर 2025: रविवार  होने की वजह से देशभर में  साप्ताहिक अवकाश रहेगा. 

11 नवंबर 2025: दिन मंगलवार होगा. सिक्किम में ल्हाबाद दुचेन है, जिससे यहां पर बैंक बंद रहेंगे.                               

16 नवंबर 2025: रविवार होने से बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

22 नवंबर 2025: चौथा शनिवार होने से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

23 नवंबर 2025: रविवार  को साप्ताहिक अवकाश  है. 

25 नवंबर 2025: मंगलवार को  गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस  है, जिससे पंजाब में बैंकों में अवकाश घोषित है. 

30 नवंबर 2025: महीने के अंतिम दिन रविवार को  साप्ताहिक अवकाश है. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026