8th Pay Commission News: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके लागू होने से देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ये नया वेतन ढांचा 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। हालांकि आयोग के गठन में हो रही देरी के चलते कर्मचारियों के बीच चिंता बनी हुई है।
फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की उम्मीद
8वें वेतन आयोग का मुख्य फोकस फिटमेंट फैक्टर पर होगा। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिसे अब बढ़ाकर 2.86 किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर लगभग 51,480 रुपये तक हो सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला आयोग के सदस्यों की सिफारिशों और सरकार के निर्णय पर निर्भर करेगा।
भत्तों और कटौतियों पर असर
मूल वेतन बढ़ने से हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवल अलाउंस (TA) जैसे भत्तों में भी बदलाव होगा। पोस्टिंग लोकेशन और यात्रा की जरूरतों के हिसाब से ये अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए एक ही ग्रेड के दो कर्मचारियों की कुल सैलरी में फर्क हो सकता है।
इसके अलावा राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) और केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) में भी बदलाव होगा। अभी कर्मचारी NPS में अपने मूल वेतन और DA का 10% योगदान करते हैं और सरकार 14% देती है। वेतन बढ़ने पर यह योगदान भी बढ़ेगा। CGHS की सदस्यता फीस भी वेतन के हिसाब से तय होती है, इसलिए उसमें भी बढ़ोतरी संभव है।
iPhone 17 Release Date Leaked: आईफोन के दीवानों के लिए बड़ी खबर! लॉन्च की तारीख हो गई लीक
संभावित वेतन वृद्धि (अनुमानित)
कुछ ग्रेड्स में अनुमानित सैलरी इस प्रकार हो सकती है:
-
ग्रेड 2000 (स्तर 3):
-
नया मूल वेतन: ₹57,456
-
ग्रॉस सैलरी: ₹74,845
-
टेक-होम सैलरी: ₹68,849
-
-
ग्रेड 4200 (स्तर 6):
-
नया मूल वेतन: ₹93,708
-
ग्रॉस सैलरी: ₹1,19,798
-
टेक-होम सैलरी: ₹1,09,977
-
-
ग्रेड 5400 (स्तर 9):
-
नया मूल वेतन: ₹1,40,220
-
ग्रॉस सैलरी: ₹1,81,073
-
टेक-होम सैलरी: ₹1,66,401
-
-
ग्रेड 6600 (स्तर 11):
-
नया मूल वेतन: ₹1,84,452
-
ग्रॉस सैलरी: ₹2,35,920
-
टेक-होम सैलरी: ₹2,16,825
-
अंतिम फैसला अभी बाकी
यह सभी आंकड़े प्रारंभिक अनुमान पर आधारित हैं। असली सैलरी और भत्तों का निर्धारण 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशें और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।