Categories: व्यापार

इन्तहा हो गई इंतजार की! हर केंद्रीय कर्मचारी के मन में बस यही शब्द हैं, जानिये कब लागू होगा 8th Pay Commission

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार के बीच अब चर्चा तेज हो गई है और कहा जा रहा है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 16 जनवरी को इसके गठन की घोषणा की थी.

Published by Heena Khan

8th Pay Commission Latest Update: कुछ ही समय बचा है जब केंद्रीय कर्मचारियों उनकी सबसे बड़ी खुशी मिलने वाली है. देश के 50 लाख से ज़्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा तोहफा है. दरअसल, 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार के बीच अब चर्चा तेज हो गई है और कहा जा रहा है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 16 जनवरी को इसके गठन की घोषणा की थी. जानकारी के मुताबिक, नए वेतन आयोग की सिफारिशों से कर्मचारियों के वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, और संभवतः उनका न्यूनतम मूल वेतन लगभग दोगुना हो जाएगा.

कब लागू होगा 8th pay commission

जैसा की आप सभी जानते हैं कि हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग गठित किया जाता है. अगर बात करें पिछला 7वां वेतन आयोग की तो वो जनवरी 2016 में लागू किया गया था. इसी क्रम में, आठवें वेतन आयोग की सिफ़ारिशें 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी. जिसका सीधा सीधा मतलब है कि भले ही आयोग की रिपोर्ट जमा होने और पूरी तरह से लागू होने में 2027 या 2028 तक का समय लगे, कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2026 से बढ़ा हुआ वेतन मिलना शुरू हो जाएगा. इस अवधि का पूरा बकाया भी कर्मचारियों को एकमुश्त दिया जाएगा.

कितना होगा सैलरी में इजाफा

किसी भी वेतन आयोग में वेतन वृद्धि का सबसे महत्वपूर्ण कारक फिटमेंट फैक्टर होता है. यह एक गुणक है जिसका उपयोग मौजूदा मूल वेतन को गुणा करके नया मूल वेतन निर्धारित करने के लिए किया जाता है. सातवें वेतन आयोग में, फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम मूल वेतन 7,000 से बढ़कर 18,000 हो गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आठवें वेतन आयोग (अनुमानित) में फिटमेंट फैक्टर लगभग 1.96 हो सकता है. यह नया फिटमेंट फैक्टर न्यूनतम मूल वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा. उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी का वर्तमान न्यूनतम मूल वेतन 18,000 है, तो आठवें वेतन आयोग के बाद यह बढ़कर 35,280 (18,000 x 1.96) हो जाएगा. यह वृद्धि लगभग दोगुनी है. इसी प्रकार, हर स्तर के कर्मचारियों के मूल वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026