Categories: व्यापार

Share Market: होली पर शेयर बाजार हुआ लाल, हर तरफ मचा हाहाकार! सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे

Sensex today fall: वहीं निफ्टी 385.20 अंक यानी 1.55% लुढ़ककर 24,480.50 के स्तर पर आ गया और 24,500 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया.

Published by Shubahm Srivastava

Indian Stock Market Crash: 4 मार्च को जहां एक तरफ देशभर में धूमधाम से होली मनाई जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली और प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 1,122.66 अंक यानी 1.40% गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 385.20 अंक यानी 1.55% लुढ़ककर 24,480.50 के स्तर पर आ गया और 24,500 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया.

वैश्विक तनाव, खासकर अमेरिका-इजराइल के बीच जारी संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया, जिसके चलते बाजार में चौतरफा बिकवाली (sell-off) रही.

सेक्टोरल इंडेक्स पर दबाव

गिरावट का असर लगभग सभी प्रमुख सेक्टरों पर दिखा. इंफ्रा, PSU बैंक, रियल्टी, मीडिया, ऑयल एंड गैस, ऑटो और मेटल सेक्टर में 2% से 4% तक की कमजोरी दर्ज की गई. केवल आईटी इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुआ, जिससे टेक शेयरों में सीमित स्थिरता का संकेत मिला. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 2-2% टूट गए, जो व्यापक बाजार में दबाव को दर्शाता है.

निवेशकों की संपत्ति में बड़ी गिरावट

बाजार में आई इस तेज गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में भारी कमी आई. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 446.80 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 456.90 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह एक ही दिन में लगभग 6.55 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. यह आंकड़ा बाजार में घबराहट और बिकवाली के स्तर को साफ दर्शाता है.

Related Post

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में कमजोरी

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जो बाजार की व्यापक कमजोरी को दिखाता है. टाटा स्टील 6.76% की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा. इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो (L&T), बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयरों में 3.07% से 4.53% तक की गिरावट देखी गई. इन दिग्गज कंपनियों में बिकवाली ने इंडेक्स पर अतिरिक्त दबाव बनाया.

चुनिंदा शेयरों में मामूली तेजी

हालांकि गिरावट के माहौल में भी कुछ शेयर हरे निशान में बंद हुए. भारती एयरटेल 1.78% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा. इसके अलावा इंफोसिस और टेक महिंद्रा में 0.51% से 1.50% तक की बढ़त दर्ज की गई. यह दिखाता है कि आईटी और टेलीकॉम सेक्टर में सीमित समर्थन बना रहा.

बाजार की व्यापक तस्वीर

बीएसई पर कुल 4,433 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3,237 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और केवल 1,052 शेयर बढ़त में रहे. 144 शेयर सपाट बंद हुए. 53 शेयरों ने 52-हफ्ते का नया उच्च स्तर छुआ, जबकि 719 शेयर अपने नए 52-वीक लो पर पहुंचे, जो बाजार में जारी कमजोरी का संकेत है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Chandauli Firing: चंदौली में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग से 6 लोग घायल

Chandauli Firing: चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हारा गांव में पुरानी रंजिश के चलते…

April 19, 2026

Silver price today 19 april 2026: दिल्ली में टूटी चांदी, देशभर में चांदी के अलग-अलग रेट, जानें आपके शहर का भाव

Silver price  today 19 april 2026: अक्षय तृतीया के मौके पर चांदी की मांग बढ़ने…

April 19, 2026

Nagri Bus Stand accident: धमतरी में तेज रफ्तार का कहर, दुकान में घुसा वाहन,चालक घायल

Nagri Bus Stand accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी बस स्टैंड पर एक मालवाहक वाहन…

April 19, 2026